Reliance jio 999 recharge plan offer 98 days validity and Unlimited calls and daily 2GB data
Reliance Jio ने अपने अफोर्डेबल पैक्स कैटेगरी में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 339 रुपये रखी गई है। यह प्लान वॉइस कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा के साथ-साथ कई डिजिटल बेनिफिट्स भी ऑफर करता है। खास बात यह है कि यह प्लान मौजूदा 349 रुपये वाले पैक से 10 रुपये सस्ता है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा, 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है।
339 रुपये के इस नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, प्रतिदिन 100 SMS भी शामिल हैं। इस पैक में 14.95 रुपये का टॉकटाइम बैलेंस भी दिया जाता है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। फेयर यूसेज पॉलिसी के अनुसार, तय लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। इस प्लान की वैलिडिटी कैलेंडर मंथ के आधार पर दी गई है।
इस प्लान के साथ मिलने वाले OTT बेनिफिट्स भी इसे खास बनाते हैं। यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा, इस प्लान के साथ Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स का भी लाभ दिया जाता है।
हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि Google Gemini के इन फायदों को बनाए रखने के लिए यूजर्स को पूरे ऑफर पीरियड के दौरान (18 महीने) लगातार एक्टिव रहना होगा। इसके लिए 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान, जिसकी कीमत 299 रुपये या उससे ज्यादा हो, पर बने रहना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE: नए लीक में हुआ बड़ा खुलासा, इन फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है फ्लैगशिप