रिलायंस जियोफाइबर प्रीव्यू प्लान आधिकारिक लॉन्च से पहले हुआ लीक

HIGHLIGHTS

रिलायंस जियोफाइबर प्रीव्यू प्लान के तहत यूजर को तीन महीनों के लिए 100GB डाटा हर महीने फ्री मिलेगा.

रिलायंस जियोफाइबर प्लान आधिकारिक लॉन्च से पहले ही लॉन्च हो गया है. जैसा कि पिछले साल रिलायंस जियो 4G प्लान के साथ हुआ है. कंपनी रिलायंस जियोफाइबर प्रीव्यू प्लान के तहत तीन महीनों के लिए हर महीने 100Mbps की स्पीड के साथ 100GB डाटा फ्री देगी. 

उम्मीद है कि, जैसा रिलायंस जियो ने 4G सेगमेंट में किया था, वैसा ही कंपनी अब ब्रॉडबैंड सेक्शन में भी करने जा रही है. कंपनी अपनी फाइबर सेवा को दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, सूरत, वडोदरा और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में लॉन्च करेगी.

वैसे बता दें कि, पिछले काफी समय से कंपनी जियोफाइबर सेवा को टेस्ट कर रही है. वैसे उम्मीद है कि इस सेवा को लेने के लिए यूजर्स को Rs. 4500 का भुगतान करना होगा. 

और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!

सोर्स

Connect On :