रिलायंस जियो ने पेश किया नया प्लान, कीमत Rs. 399

HIGHLIGHTS

रिलायंस जियो के इस Rs. 399 की कीमत वाले प्लान के तहत तीन महीनों के लिए 84GB 4G डाटा मिल रहा है.

रिलायंस जियो ने अब बाज़ार में एक नया प्लान पेश किया है. इस नए प्लान की कीमत Rs. 399 रखी गई है और इसके तहत 84 दिनों के लिए यूजर्स को 84GB डाटा मिल रहा है. 

इस ऑफर के तहत हर दिन यूजर्स को 1GB डाटा मिलेगा. 1GB डाटा के बाद यूजर्स को 128kbps की स्पीड मिलेगी. इसके साथ ही यूजर्स को फ्री कालिंग भी मिल रही है और यूजर्स को जियो ऐप्स भी मिल रहा है. 

रिलायंस जियो ने पिछले साल सितम्बर में अपनी 4G सेवा को आधिकारिक तौर पर पेश किया था. तभी से बाज़ार में काफी हलचल मची हुई है. रिलायंस जियो की वजह से अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी काफी मुश्किल पैदा हुई है. 

और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!

Connect On :