Reliance Jio यूजर्स को एक बार फिर से फ्री कॉल की सुविधा मिलने वाली है। जियो सब्सक्राइबर्स 1 जनवरी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इन सर्विसेज़ पर इंटरकनैक्ट यूसेज चार्ज IUC खत्म हो गया है। जियो ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया कि ऑफ-नेट डोमेस्टिक कॉल को फ्री करने की प्रतिबद्धता का सम्मान किया जाएगा। IUC चार्ज खत्म पूरा होने के बाद डोमेस्टिक वॉयस कॉल बिलकुल फ्री हो जाएंगी। 1 जनवरी 2021 से एक बार फिर जियो यूजर्स फ्री कॉल का लाभ उठा पाएंगे।
सितंबर 2019 में TRAI ने मोबाइल टू मोबाइल कॉल्स के लिए IUC जनवरी 2020 से आगे तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद से जियो उपभोक्ताओं को ऑफ-नेट वॉयस कॉल के लिए एक्सट्रा चार्ज देना पड़ रहा था।
कंपनी का कहना है कि ऑन-नेट डोमेस्टिक कॉल्स अब भी फ्री हैं। कंपनी ने बताया, “'VoLTE जैसी एडवांस तकनीक को सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए जियो प्रतिबद्ध है।
अक्तूबर 2020 में रिलायंस जियो ने करीब 22 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा था। इसके बाद कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 40.63 करोड़ हो गई थी। वायरलेस सेगमेंट में जियो ने सबसे अधिक ग्राहकों 2,45,912 को जोड़ा है। इसके बाद Bharti Airtel ने 48,397 ग्राहकों को फ़िक्स्ड लाइन कनेक्शन के ज़रिए जोड़ा है।