Jio Unlimited 5G Internet data recharge plans
Jio ने अपने ग्राहकों के लिए Price Hike के बाद तीन नए 5G data booster prepaid plans पेश कर दिए हैं। इसे कंपनी का Jio ग्राहकों के लिए एक तोहफा भी कहा जा सकता है। असल में, Jio के प्राइस हाइक होने से ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में इन नए प्रीपेड प्लांस को लॉन्च करके ग्राहकों को कुछ राहत देने का प्रयास कंपनी की ओर से किया गया है। यहाँ हम आपको इन तीनों ही रिचार्ज प्लांस के बारे में डीटेल में जानकारी देने वाले हैं।
एक महत्त्वपूर्ण जानकारी के तौर पर आपको बात देते है कि टेलीकॉमटॉक के एक रिपोर्ट कहती है कि यह नए डेटा बूस्टर प्लान 479 रुपये और 1899 रुपये के रिचार्ज प्लांस के साथ काम नहीं करने वाले हैं। इसके अलावा यह रिचार्ज प्लांस उस स्थिति में ही खरीदे जा सकते हैं जब आपके पास 2GB डेली डेटा वाला कोई Active Recharge Plans न हो। आइए अब इन रिचार्ज प्लांस की डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
हम जानते है कि इस प्लान की कीमत केवल 51 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में आपको Unlimited 5G डेटा मिलता है, हालांकि प्लान में 3GB 4G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडीटी की बात की जाए तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह प्लान आपके Active Plan की वैलिडीटी तक ही काम करने वाला है।
101 रुपये के Data Booster Plan में ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा के साथ 6GB 4G डेटा की पेशकश भी की जा रही है। इसके अलावा इस प्लान की वैलिडीटी भी आपके Active Plan के जितनी ही है।
अगर आपके पास एक 1GB या 1.5GB डेटा वाला रिचार्ज प्लान है, जिसकी वैलिडीटी एक महीने है या दो महीने से कम या इसके आसपास है।
ऐसे में आप इस प्लान को खरीद सकते हैं। ये प्लान आपको Unlimited 5G डेटा के साथ 4G डेटा भी प्रदान करता है।
Jio के Price Hike बाद मुझे लगता है कि सभी यूजर्स लगभग लगभग 1GB डेली डेटा वाले प्लान के साथ एक महीने की वैलिडीटी वाले प्लान खरीदना ही ज्यादा पसंद करने वाले हैं, ऐसे में आपके पास एक बढ़िया ऑप्शन के तौर पर 51 रुपये की कीमत वाला डेटा बूस्टर है। इस प्लान के साथ आपको Unlimited 5G डेटा बड़ी आसानी से मिल जाने वाला है। आपको इसकी फिक्र भी नहीं करनी होगी कि आपको आपके Active Plan के साथ Unlimited 5G डेटा मिल रहा है कि नहीं।
उदाहरण के लिए, मानकर चलिए कि आप इस समय का सबसे पोपुलर प्लान यानि Jio का 249 रुपये का प्लान खरीदते हैं, इस प्लान में आपको डेली 1GB डेटा मिलने वाला है, प्लान में 28 दिन के वैलिडीटी के साथ 100 SMS डेली और Unlimited Calling का लाभ नहीं मिलने वाला है। अब ऐसे में आप 51 रुपये का प्लान अगर ले लेते हैं तो मात्र 300 रुपये की कीमत में आपके बेनेफिट पूरी तरह से बदल जाने वाले हैं।
अब आपको Unlimited 5G इंटरनेट के साथ 28 दिन की वैलिडीटी, Unlimited Calling, 100 SMS डेली और 28GB+3GB 4G डेटा मिलने वाला है। इसका मतलब है कि अब आपको इतना खर्च तो करना ही होगा। हालांकि अगर आप Unlimited 5G डेटा वाला प्लान ही खरीदना चाहते हैं तो आप 349 रुपये के रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं।