200 रुपये से कम में अनलिमिटेड 5G, Jio का ये प्लान है एकदम झकास! बाकी बेनेफिट्स भी तगड़े

Updated on 30-Oct-2025

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में Reliance Jio का दबदबा सबसे ज्यादा है. अन्य कंपनियों की तुलना में Jio अपने ग्राहकों को किफायती प्लान्स उपलब्ध कराता है. कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज विकल्प देती है. इनमें से कुछ चुनिंदा एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी प्रदान किया जाता है. आज हम आपको जियो के सबसे सस्ते अनलिमिटेड 5G प्लान के बारे में बता रहे हैं.

अगर जियो सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें उन प्लान्स में से रिचार्ज करना होता है जिनमें 4G ग्राहकों को प्रतिदिन कम से कम 2GB डेटा मिलता है. इसके लिए जरूरी है कि यूजर के इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो और उसके पास 5G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन हो. ऐसे एलिजिबल यूजर्स के लिए कई प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें सबसे सस्ता ऑप्शन 200 रुपये से भी कम कीमत वाला है.

198 रुपये वाला Jio प्लान

रिलायंस जियो का सबसे कम दाम वाला अनलिमिटेड 5G रिचार्ज प्लान 198 रुपये में आता है. इस पैक के तहत ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान 4G यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा ऑफर करता है, जबकि एलिजिबल ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस मिलता है. ऐसे यूजर्स के लिए डेली डेटा की कोई लिमिट नहीं होती.

यह सस्ता जियो प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा देता है. साथ ही इसमें JioTV और JioAICloud जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल है.

अगर आप लंबे समय तक अनलिमिटेड 5G का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जियो के 349 रुपये, 445 रुपये, 629 रुपये और 859 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स के साथ भी रिचार्ज कर सकते हैं. इनकी वैलिडिटी क्रमशः 28, 28, 56 और 84 दिन की है.

यह भी पढ़ें: Vivo-Realme छोड़िये, 19 नवंबर को ये नया ब्रांड इंडिया में लॉन्च करने जा रहा अपना पहला स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :