Jio cheapest annual prepaid recharge plan with 336 days validity and unlimited calls check benefits
इंडिया के टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो अपने किफायती और बंडल्ड बेनिफिट्स वाले प्रीपेड प्लांस के जरिए लगातार यूजर्स को चौंकाता रहा है और ऐसा भी कह सकते हैं कि अपने प्लांस के साथ ग्राहकों को तोहफा भी देता आया है। हाल ही में कंपनी के पोर्टफोलियो में दो ऐसे प्रीपेड प्लांस चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिनकी कीमतों में महज 50 रुपये का बहुत छोटा सा अंतर है। कंपनी ने एक प्लान को 500 रुपये के प्राइस में लिस्ट किया है और दूसरा प्लान 550 रुपये के प्राइस में लिस्ट है। दोनों ही प्लांस उन यूजर्स के बीच खासे लोकप्रिय हैं जो डेटा के साथ-साथ प्रीमियम डिजिटल एंटरटेनमेंट की तलाश में रहते हैं। खास बात यह है कि इन दोनों ही ऑप्शन में यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) का एक्सेस समान रूप से दिया जाता है। लेकिन जब इन दोनों के कुल फायदों और असली वैल्यू-फॉर-मनी को देखा जेट है तो 500 रुपये और 550 रुपये वाले प्लांस में काफी अंतर नजर आते हैं। आज हम इन अंतर को ही देखने वाले हैं।
रिलायंस जियो के 500 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के कोर टेलीकॉम बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इस पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है। इंटरनेट इस्तेमाल के लिए कंपनी इसमें 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है, जिसका मतलब है कि 28 दिनों में ग्राहकों को कुल 56GB डेटा हासिल होता है। इसके साथ ही, जहां भी जियो का ट्रू 5G नेटवर्क उपलब्ध है और यूजर के पास 5G डिवाइस है, वहां अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल जाने वाली है।
इस प्लान की असली यूएसपी इसके साथ मिलने वाले भारी-भरकम ओटीटी और डिजिटल सब्सक्रिप्शन हैं, जो इसे पूरे टेलीकॉम बाजार का सबसे आकर्षक मंथली बंडल बनाते हैं। 500 रुपये के रिचार्ज पर यूजर्स को Amazon Prime Video Mobile Edition, SonyLIV, ZEE5 (स्पोर्ट्स को छोड़कर), SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, YouTube Premium, Kanchha Lannka, ETVWin, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi जैसे कुल 14 प्रमुख प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस JioTV ऐप के जरिए दिया जाता है।
इसके अलावा, जियो की तरफ से कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट के तौर पर JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। मनोरंजन को और व्यापक बनाने के लिए JioTV मोबाइल ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स की फ्री स्ट्रीमिंग भी शामिल की गई है।
मनोरंजन से भी एक कदम आगे बढ़कर इस प्लान में जो सबसे चौंकाने वाला वैल्यू एडिशन दिया गया है, वह है Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन। रिलायंस जियो इस 500 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को पूरे 18 महीनों के लिए Google AI Pro की मेंबरशिप दे रहा है, जिसके प्राइस को अगर देखा जाए तो यह लगभग 35,100 रुपये के आसपास है।
वहीं अगर 550 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो 50 रुपये अतिरिक्त खर्च करने के बाद भी यूजर को मुख्य आकर्षण के तौर पर केवल यूट्यूब प्रीमियम और बेसिक डेटा-कॉलिंग ही मिलती है। उसमें 500 रुपये वाले प्लान की तरह एक दर्जन से ज्यादा मल्टी-ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का भारी अंबार और 35,100 रुपये की कीमत वाला 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। ऐसे में अगर आप 28 दिनों के लिए एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जो भरपूर 5G डेटा, कॉलिंग और बेहिसाब प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज से लैस हो, तो 550 रुपये के प्लान के मुकाबले 500 रुपये का जियो प्रीपेड प्लान सीधे तौर पर हर मामले में एक पैसा-वसूल और ज्यादा स्मार्ट ऑप्शन बन जाता है।
यह भी पढ़ें: अचानक से महंगे हो गए Samsung Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro.. यहाँ देखें क्या है नए प्राइस