ये है जियो का सबसे सस्ता प्लान जो महीनेभर रोजाना देता है 1.5GB डाटा, कीमत Rs. 149

HIGHLIGHTS

डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा, रोजाना 100 SMS की सुविधा और जियो ऐप्स भी इस्तेमाल करने को मिलते हैं.

रिलायंस जियो ने जब से भारतीय टेलिकॉम बाज़ार में कदम रखा है, तब से टेलिकॉम बाज़ार बिलकुल ही बदल गया है. बाज़ार में जहाँ पहले डाटा के लिए यूजर्स को बहुत अधिक भुगतान करना पड़ता था, अब यूजर्स को बहुत ही सस्ते में डाटा मिलता है. ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि जियो ने बाज़ार में 4G डाटा को बहुत ही सस्ते में पेश किया है.

ये स्मार्टफोंस मिल रहे हैं Rs.20,000 के अन्दर

अभी हाल ही में जियो ने अपने कुछ प्लान्स को और सस्ता किया था. जियो ने अपने प्लान्स की कीमतों में कटौती की थी. इसके साथ ही एक नए ऑफर के तहत कंपनी ने अपने  प्लान्स में रोजाना 500MB ज्यादा डाटा देने की भी घोषणा की है.

हम यहाँ आपको जियो के Rs. 149 की कीमत वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं. पहले इस प्लान की कीमत Rs. 199 थी और इसमें सिर्फ 28GB डाटा ही मिलता था, इस प्लान में रोजाना 1GB डाटा मिलता था. लेकिन अब जियो के इस प्लान की कीमत Rs. 149 कर दी गई है और अब इसके तहत रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है. इस प्लान में कुल 42GB डाटा मिलता है. यह जियो का सबसे सस्ता प्लान है जो महीने भर तक रोजाना 1.5GB डाटा देता है.

डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा, रोजाना 100 SMS की सुविधा और जियो ऐप्स भी इस्तेमाल करने को मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

Connect On :