Jio OTT and AI plans
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूज़र्स को लगातार नए और आकर्षक प्रीपेड प्लान्स देकर गदगद करती रहती है। हालांकि, समय के साथ साथ रिचार्ज प्लांस का चेहरा भी बदलता जा रहा है, इस समय आने वाले प्लांस केवल और केवल कॉलिंग या डेटा के साथ ही नहीं आते, बल्कि Jio के रिचार्ज प्लांस इस समय AI मॉडल्स, क्लाउड स्टोरेज और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ भी आ रहे हैं, ऐसा ही कुछ एयरटेल के प्लांस के साथ भी है। हालांकि, आज हम आपको Airtel और Jio दोनों ही नहीं, बल्कि केवल और केवल Jio के रिचार्ज प्लांस के बारे में आपको बताने वाले हैं। कंपनी के पास फिलहाल 189 रुपये से शुरू होकर 1748 रुपये तक जाने वाले सबसे शानदार प्रीपेड पैक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यह प्लांस हर तरह के यूज़र की जरूरत और बजट में फिट हो जाते हैं। आइए जानते हैं Jio के उन सबसे बेहतरीन रिचार्ज प्लांस के बारे में जो आपको मिस नहीं करने चाहिए।
यह Jio का सबसे किफायती प्लान है, जो सिर्फ 189 रुपये में उपलब्ध है। इस पैक के साथ यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 2GB डेटा, और 300 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 28 दिन की है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको JioAICloud और JioTV का एक्सेस भी फ्री मिलता है।
अगर आप थोड़ा ज्यादा फायदा चाहते हैं, तो 355 रुपये की कीमत में आने वाले Jio प्रीपेड प्लान को खरीद सकते हैं, यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में कंपनी दे रही है JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल, JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, और 50GB JioAICloud स्टोरेज। इस प्लान की सबसे खास बात यह भी है कि इसमें आपको Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री एक्सेस भी मिलता है। डेटा की बात करें तो इसमें 25GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और हर दिन 100 SMS मिलते हैं, इस प्लान की वैलिडीटी 30 दिन की है।
अगर आप केवल वॉइस कॉलिंग के लिए एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो Jio के पास दो ऑप्शन हैं।
448 रुपये वाला Plan: इसमें आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1000 SMS, और 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही JioAICloud और JioTV का एक्सेस भी शामिल है।
1748 रुपये का Plan: यह एक लॉन्ग-टर्म पैक है जिसमें आपको 3600 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, और वही AI व OTT फायदे मिलते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन दोनों प्लान्स में डेटा अलग से ऐड-ऑन के रूप में खरीदना पड़ता है, इन प्लांस के साथ आपको देता नहीं मिलता है।
यह उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो डेटा और कॉलिंग दोनों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। 799 रुपये वाले इस प्लान में आपको 1.5GB डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, और 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा, इसमें JioAICloud और JioTV का फ्री एक्सेस भी दिया गया है, जिससे यह एक ऑल-इन-वन पैक बन जाता है।
यह भी पढ़ें: Airtel को कड़ी टक्कर देता है Vi (Vodafone Idea) का ये प्लान, कम प्राइस में मिलते हैं छप्पड़फाड़ बेनेफिट