जियो बहुत ही कम समय में भारतीय बाज़ार में एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. अभी हाल ही में जियो ने अपने कुछ नए प्लान्स पेश किये थे. वैसे तो बाज़ार में जियो के बहुत से प्लान मौजूद हैं. लेकिन अगर आप रोजाना 1GB या 2GB डाटा से ज्यादा डाटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहाँ हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं.
दरअसल जियो अपने Rs. 799 की कीमत वाले प्लान के तहत रोजाना 5GB 4G डाटा देता है. जियो के इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिनों की ही है. इस प्लान के अन्दर यूजर्स को कुछ 140GB डाटा मिलता है.
इसके साथ ही जियो के Rs. 799 की कीमत वाले प्लान के तहत अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स की सुविधा भी मिलती है. इसके तहत रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. साथ ही जियो ऐप्स का एक्सेस भी यूजर को मिलता है.