Jio 5G plan
Reliance Industries और Google ने कुछ समय पहले एक दमदार साझेदारी की थी, जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा पहुंचा था। यह साझेदारी जियो यूज़र्स के लिए एक बड़ा AI-फोकस्ड ऑफर भी था। इस डील के तहत चुनिंदा जियो ग्राहकों को Google AI Pro का 18 महीने का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है, जिसकी कीमत को अगर देखा जाए तो यह लगभग लगभग 35,100 रुपये के आसपास है। हालांकि, सवाल ये है कि क्या यह ऑफर वाकई हर जियो यूज़र के लिए उतना ही काम का है, या फिर इसका फायदा सिर्फ कुछ खास लोगों को ही ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। आइए इस ऑफर को बिना हाइप के, सीधे 4 पॉइंट्स में समझते हैं।
यह फ्री ऑफर सबसे पहले 18 से 25 साल की उम्र वाले जियो 5G यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। खासकर वे स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स, AI सीखने वाले यूज़र्स और रिसर्च से जुड़े लोग, जो पहले से Google के टूल्स इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह ऑफर ज्यादा वैल्यू पैदा करता है। नॉर्मल कॉल-डेटा यूज़र के लिए इसका सीधा फायदा सीमित हो सकता है।
इस प्लान में Google का एडवांस Gemini 2.5 Pro मॉडल, AI से इमेज-वीडियो जनरेशन टूल्स, NotebookLM जैसे स्टडी-रिसर्च फीचर्स और 2TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है। यानी यह ऑफर एंटरटेनमेंट से ज्यादा प्रोडक्टिविटी और लर्निंग-फोकस्ड है, जो इसे हर यूज़र के लिए नहीं, बल्कि जरूरत वाले यूज़र के लिए खास बनाता है।
यह फ्री Google AI Pro एक्सेस अनलिमिटेड 5G प्लान्स के साथ मिल रहा है। अगर आप जियो के 198 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत वाले किसी भी प्लान को खरीदते हैं तो आपको उस प्लान के साथ यह ऑफर दिया जाने वाला है। हालांकि, आपको ध्यान में रखा है कि आपको एक अनलिमिटेड 5G प्लान का ही चुनाव करना है, यह ऑफर बिना एक्टिव 5G प्लान के काम नहीं करता है। ऑफर को MyJio ऐप के जरिए मैन्युअली एक्टिवेट करना होगा, यह अपने-आप लागू नहीं होगा।
यह ऑफर जियो की ‘AI for All’ रणनीति का हिस्सा है, लेकिन सच यह है कि इसका असली फायदा वही उठा पाएंगे जो AI टूल्स को रोज़मर्रा के काम में इस्तेमाल करते हैं। बाकी यूज़र्स के लिए यह एक हाई-वैल्यू लेकिन लो-यूज़ ऑफर साबित हो सकता है।
अगर आप AI-बेस्ड टूल्स, स्टडी, कंटेंट क्रिएशन या टेक-लर्निंग में रुचि रखते हैं, तो जियो का यह फ्री ऑफर वाकई पैसा बचाने वाला है। लेकिन अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग तक सीमित है, तो यह ऑफर ज़्यादा फर्क नहीं डालेगा। यानी यह ऑफर सबके लिए नहीं, बल्कि सही और कुछ ही यूज़र्स के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: 9 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: चांदी में मामूली गिरावट, सोना भी फिसला, देखें आज का ताज़ा भाव