साल 2021 में जानिए जियो के सबसे किफ़ायती रीचार्ज प्लान

HIGHLIGHTS

Rs 555 के प्लान में मिलती है 84 दिन की वैधता

जियो के सबसे सस्ते प्लांस हैं ये

अनलिमिटेड कॉल, डाटा और SMS ऑफर करते हैं जियो के ये रीचार्ज

Reliance Jio ने जनवरी 2021 की शुरुआत में ही ऐलान किया है कि अब जियो ग्राहकों को सभी रीचार्ज पर जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलेगी। जियो ऐसे बहुत से प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जो इतने किफ़ायती हैं कि अन्य कंपनियों के प्लांस को टक्कर देते हैं। कंपनी Rs 129, Rs 149, Rs 199 और Rs 555 वाले रीचार्ज प्लान्स में ट्रूली अनलिमिटेड कॉल का लाभ मिलता है।

जियो: Rs 129 का रीचार्ज

Jio के इस रीचार्ज में 28 दिन की वैधता मिलती है। प्लान में 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में मिलने वाला यह डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाएगी। रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉसस कॉल और कुल 300 SMS मिलते हैं। इस रीचार्ज में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो: Rs 149 का रीचार्ज

अब बात करें जियो के Rs 149 वाले रीचार्ज की तो इसकी अवधि 24 दिन है। रीचार्ज प्लान में हर रोज़ 1GB डाटा मिलता है और साथ ही आप अनलिमिटेड वॉयस कॉल का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स 100 फ्री SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलेगा।

जियो: Rs 199 का रीचार्ज

जियो के 199 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। ग्राहक इस पैक में कुल 42 जीबी हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस पैक में अब जियो और नॉन-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती है। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस रिचार्ज पैक में फ्री मिलता है।

जियो: Rs 555 का रीचार्ज

जियो के Rs 555 वाले पैक की अवधि 84 दिन है। इस पैक में यूजर्स को हर रोज़ 1.5GB डाटा मिलता है। प्रतिदिन डाटा खत्म होने के` बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाती है। ग्राहकों को इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS मिलते हैं। साथी ही ग्राहकों को जियो के ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिल रहा है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :