Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, Starlink, अब आधिकारिक तौर ओर इंडिया में एंट्री लेने के लिए तैयार ही चुकी है, असल में, Airtel और Jio के साथ SpaceX की साझेदारी की खबरें आ रही हैं। इस सेवा को इन दोनों के साथ ही मिलकर लॉन्च किया जाने वाला है। इससे एयरटेल और Jio दोनों ही कंपनियों के ग्राहकों का फायदा होने वाला है। Airtel ने पुष्टि की है कि उसने SpaceX के साथ एक समझौता किया है, जिससे Starlink की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं भारत में उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा ऐसी ही साझेदारी जियो के साथ भी हुई है। हालांकि, यह डील रेगुलेटरी अप्रूवल आदि पर निर्भर करने वाला है।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य Starlink की सेवाओं को भारत में विस्तारित करना और ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों के साथ साथ व्यवसायों आदि को जोड़ना है।
यह भी पढ़ें: Starling ने थामा Airtel का हाथ, भारत में जल्द आएगा सैटेलाइट इंटरनेट, यूजर्स की जो जाएगी बल्ले बल्ले
Jio अपने रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से Starlink सेवाओं की पेशकश करेगा। हालाँकि, यह साझेदारी तभी लागू होगी जब SpaceX को भारत में Starlink सेवाएं बेचने के लिए आवश्यक सरकारी स्वीकृति मिल जाएगी।
Starlink, SpaceX द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जो निम्न पृथ्वी कक्षा (Low Earth Orbit – LEO) में स्थित सैटेलाइट के माध्यम से फास्ट इंटरनेट प्रदान करती है। यह पारंपरिक ब्रॉडबैंड सेवाओं से अलग है, क्योंकि इसमें केबल या फाइबर नेटवर्क की आवश्यकता नहीं होती है।
अगर इंटरनेट स्पीड की बात करें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Starlink के माध्यम से देश में फास्ट इंटरनेट स्पीड दी जा सकती है, आइए जानते है कि यह कितनी स्पीड आपको दे सकता है।
Elon Musk और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वॉशिंगटन में हुई बैठक के बाद इस साझेदारी की घोषणा की गई है। हालाँकि, SpaceX को अभी भारत में Starlink की सेवाएं शुरू करने के लिए अंतिम लाइसेंस प्राप्त करना बाकी है। एक बार स्वीकृति मिलने के बाद, यह सेवा भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान कर सकेगी।