Jio-Airtel Voice Only Plans: अगर आप भी मेरी तरह एक ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें ज्यादा मैसेज करना नहीं बल्कि सीधे फोन पर बात करना पसंद है तो आप सही जगह आ पहुंचे हैं। यहाँ आपको Jio-Airtel के उन रिचार्ज प्लांस के बारे में जानने का मौका मिलने वाला है जो 160 रुपये महीने से भी कम खर्च पर आपको अनलिमिटेड बातें करने का बेहतरीन मौका देते हैं। हालांकि, आप ये मत समझिए कि आपको इन प्लांस के साथ कम वैलिडीटी मिलती है, ये प्लान एक साल यानि 365 दिन की भी वैलिडीटी के साथ आते हैं। इसके अलावा इन प्लांस में आपको कुछ मैसेज आदि करने के लिए SMS भी फ्री में दिए जाते हैं। अगर आप जियो या एयरटेल में से किसी एक नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5G का आनंद तो मिल ही रहा होगा, साथ ही आपको अन्य बहुत सी सुविधाएँ भी मिलती हैं।
अब अगर आपको केवल कॉलिंग और SMS वाला रिचार्ज प्लान चाहिए तो आइए इनके बारे में अब विस्तार से एक एक करके जानते हैं। पहले आपको हम Mukesh Ambani की Reliance Jio के रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं, इसके बाद आपको Bharti Airtel के रिचार्ज प्लांस की डिटेल्स भी यहाँ मिल जाएगी। आइए अब रिचार्ज प्लांस, उनके प्राइस और बेनेफिट आदि पर एक नजर डालते हैं।
Jio के पास इस श्रेणी में दो रिचार्ज प्लांस हैं, जो 448 रुपये के अलावा 1748 रुपये के प्राइस में मिलते हैं। पहला प्लान 84 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है, इसके अलावा दूसरे प्लान एम 11 महीने के आसपास की वैलिडीटी यानि 336 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान के साथ आप जितना चाहे, उतना बातें कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इन प्लांस में आपको Unlimited Calling का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा दोनों ही प्लांस में डेली 100 SMS भी फ्री में दिए जाते हैं। जियो के इन प्लांस में JioTV के अलावा JioCloud का एक्सेस मिलता है। अब इन प्लांस की खासियत केवल और केवल कॉलिंग और SMS है, ऐसे में अगर आपको डेटा भी चाहिए तो आप 19 रुपये के प्राइस से शुरू होने वाले प्लांस के साथ इंटरनेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करके आप बेहद ही सस्ते में कॉलिंग, डेटा और SMS का लाभ ले सकते हैं।
आइए अब Airtel के ऐसे ही कुछ रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। ये रिचार्ज प्लान भी आपको कॉलिंग के साथ साथ SMS का लाभ कम प्राइस में ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं कि इन प्लांस की कीमत क्या है और इन्हें आप किस प्राइस में खरीद सकते हैं।
अभी हमने देखा है कि Jio के पास दो रिचार्ज प्लान इस श्रेणी में हैं। ऐसा ही कुछ Airtel भी पेश कर चुका है। इसके पास भी इस श्रेणी में दो दमदार रिचार्ज प्लांस हैं। पहले प्लान का प्राइस 469 रुपये है। इसके अलावा अगर आप दूसरे प्लान को देखते हैं तो यह आपको 1849 रुपये के प्राइस में मिलता है। दोनों ही प्लांस में आपको लंबे समय के लिए जितनी चाहे उतनी बातें करने का मौका मिलता है, इसका मतलब है कि प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ शामिल है। दोनों प्लांस की वैलिडीटी क्रमश: 84 दिन और 365 दिन की है। कॉलिंग के अलावा इन दोनों ही प्लांस में SMS का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा अगर आप Internet का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अलग से डेटा पैक्स खरीदने होंगे, जो आपको इस प्लेटफॉर्म पर भी सस्ते में ही मिल जाते हैं।
एयरटेल अपने दोनों ही रिचार्ज प्लांस के साथ ग्राहकों को 4000 रुपये के प्राइस वाला Adobe Express Premium का एक्सेस भी फ्री में दे रहा है। यह आपको साल भर के लिए मिलता है। इसका मतलब है कि जियो के प्लांस बेशक आपको सस्ते लग सकते हैं, लेकिन अगर बेनेफिट देखें जाएँ तो एयरटेल के प्लांस में ज्यादा बेनेफिट मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनेफिट के तौर पर ग्राहकों को 4000 रुपये का फायदा अलग से हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Amazon Electronics Premier League Sale 2026: फोन, TV, लैपटॉप पर 65% तक छूट, ऐसा मौका बार बार नहीं आता