मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज! इन वाले Jio-Airtel-Vi Plans के साथ मिलता है Netflix, JioHotstar, Prime Video, ZEE5 और SonyLIV का एक्सेस

Updated on 06-Feb-2026

2026 में अगर आप ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा, कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar, Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स भी मिल जाएं, तो Airtel, Jio और Vi ने इस साल यूजर्स की उलझन काफी हद तक दूर करने के लिए कई प्लांस को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ चुकी हैं। देश और दुनिया में बढ़ते OTT क्रेज को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज ऑफर करने लगी हैं। चाहे आपको शॉर्ट टर्म प्लान चाहिए हो या सालभर की टेंशन फ्री वैलिडिटी वाला कोई एक प्लान, 2026 में हर टाइप के यूजर के लिए हर तरह के रिचार्ज प्लान ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं।

यहाँ हम आपको Airtel के साथ साथ Reliance Jio और Vodafone Idea के सबसे दमदार रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो आपको डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ साथ मनोरंजन का भी भरपूर मज़ा देने वाले हैं। आइए इन प्लांस के बारे में डीटेल में जानते हैं।

Airtel का सबसे दमदार और अनोखा प्लान

Airtel की बात करें तो कंपनी 84 दिनों की वैलिडीटी के लिए 1729 रुपये के एक दमदार प्लान अपने ग्राहकों को ऑफर करती है, जिसमें Netflix Basic, JioHotstar Super, Zee5 Premium और Xstream Play Premium जैसे OTT बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ साथ डेली 2GB डेटा के अलावा रोजाना 100 SMS का लाभ भी मिलता है। हालांकि, अगर आप कम बजट में एक प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपको एक अन्य ऑप्शन भी मिल जाने वाले हैं।

एयरटेल के बस 598 रुपये के प्राइस वाला एक अन्य प्लान भी है जो 28 दिनों की वैलिडीटी साथ आता है, इस प्लान में भी ग्राहकों को अन्य सुविधाओं के साथ साथ Netflix Basic, JioHotstar Super और Zee5 Premium मिल जाता है।

Reliance Jio बेहतरीन रिचार्ज प्लान ऑप्शन

Reliance Jio ने भी 2026 में OTT लवर्स के लिए दमदार प्लान्स उतारे हैं। Jio का 1299 रुपये वाला 84 दिन का प्लान Netflix Basic, Jio TV और Jio AI Cloud के साथ आता है, जिसमें कुल 168GB डेटा (2GB प्रतिदिन) और 100 SMS की सुविधा मिलती है। वहीं, 500 रुपये का 28 दिन वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा OTT चाहते हैं, इसमें Amazon Prime, JioHotstar, SonyLIV, Zee5, YouTube Premium और Discovery+ जैसे कई प्लेटफॉर्म्स मिलते हैं, साथ ही कुल 56GB डेटा भी दिया जाता है।

Vodafone Idea के रिचार्ज प्लान भी बेस्ट हैं!

Vodafone Idea यानी Vi उन यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो लंबी वैलिडिटी और डेटा फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं। Vi का 3799 रुपये वाला 365 दिन का प्लान रोज़ 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ आता है, जिसमें 1 साल का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा 408 रुपये वाला 28 दिन का प्लान SonyLIV के साथ मिलता है। Vi की सबसे खास बात इसका डेटा रोलओवर फीचर है, जिसमें आपका बचा हुआ डेटा अगले दिन इस्तेमाल किया जा सकता है, साथ ही 12AM से 12PM तक हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: आज ही घर ले आएं ये 5 स्मार्ट होम डिवाइस, रोज़मर्रा की जिंदगी को बनाते हैं बेहद आसान, होगा फायदा ही फायदा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :