Jio latest best budget long validity prepaid plans under rs 1000
Jio Plan: अगर आप कम बजट में जियो का कोई ऐसा रिचार्ज ढूंढ रहे हैं जो लंबे समय तक चले और बस रोज़मर्रा की बेसिक जरूरतें पूरी कर दे, तो 123 रुपये का यह जियो प्लान आपके काम का हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्लान की जानकारी बहुत से लोगों को नहीं होती क्योंकि इसका इस्तेमाल आमतौर पर कम किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सुविधा केवल जियो भारत फोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और नॉर्मल स्मार्टफोन पर इसे एक्टिव नहीं किया जा सकता।
इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो 123 रुपये में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलना अपने आप में किफायती सौदा है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते लेकिन कॉलिंग उनकी प्राथमिक जरूरत होती है। सीमित सुविधाओं के बावजूद, बेसिक इस्तेमाल के लिए यह एक संतुलित विकल्प माना जा सकता है।
डेटा की बात करें तो इसमें हर दिन 500 MB इंटरनेट दिया जाता है, जिससे 28 दिनों में कुल 14GB डेटा मिल जाता है। हल्का-फुल्का इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह मात्रा काफी है, जैसे WhatsApp चलाना, कभी-कभार गूगल पर कुछ सर्च करना या फिर इक्का-दुक्का यूट्यूब वीडियो देखना। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 300 SMS की सुविधा भी शामिल है।
मनोरंजन के लिहाज से भी यह प्लान बुरा नहीं है। यूजर्स को JioSaavn पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग और JioTV पर लाइव टीवी चैनल देखने का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता, बस अपने जियो अकाउंट से लॉग इन करना होता है।
यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि 123 रुपये का यह रिचार्ज केवल जियो भारत फोन के लिए ही वैलिड है। अगर आप कोई आम स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस प्लान को एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। जियो भारत फोन कंपनी का किफायती फीचर फोन है और यह प्लान खास तौर पर उन्हीं यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ऐसे में अगर आपके पास जियो भारत फोन है और आप कम खर्च में कॉलिंग, थोड़ा-सा डेटा और पूरे महीने की वैलिडिटी चाहते हैं, तो यह 123 रुपये वाला प्लान एक समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।