हिला डालेगी टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या.. Airtel-Jio शिखर पर लेकिन BSNL और Vi को लगा बड़ा झटका

Updated on 13-Feb-2026

भारत के टेलीकॉम सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 130 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा वायरलेस और वायरलाइन दोनों यूजर्स को मिलाकर है। अगर सिर्फ मोबाइल यूजर्स की बात करें, तो 2025 के अंत तक इनकी संख्या करीब 1,244.20 मिलियन यानी 124 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। यह लगभग देश की आबादी के बराबर है, जो बताता है कि मोबाइल और इंटरनेट अब हर घर की जरूरत बन चुके हैं।

Airtel और Jio ने जोड़े लाखों नए ग्राहक

दिसंबर 2025 में Bharti Airtel ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। कंपनी ने करीब 54.3 लाख (54,28,314) नए यूजर्स अपने नेटवर्क में ऐड कर लिए हैं, जिससे वह इस महीने नए सब्सक्राइबर जोड़ने में पहले नंबर पर आ पहुंची है।

वहीं Reliance Jio ने भी करीब 29.6 लाख (29,60,588) नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर इस लिस्ट में अपने आप को भी शामिल कर लिया है। इसके बाद Jio के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 489.05 मिलियन यानी लगभग 48.90 करोड़ हो गई है। मार्केट शेयर के लिहाज से Jio अभी भी देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है।

BSNL और Vi को लगा बड़ा झटका

जहां Jio और Airtel की पकड़ मजबूत हुई है, वहीं Vodafone Idea (Vi) और Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) को नुकसान उठाना पड़ा है। TRAI रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 में Vi ने करीब 9.4 लाख मोबाइल यूजर्स खो दिए। इनमें से ज्यादातर यूजर्स ने अपना नंबर दूसरी कंपनियों में पोर्ट करा लिया। वहीं BSNL ने भी लगभग 2,06,797 ग्राहकों को खोया है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और महंगे रिचार्ज प्लान्स के बावजूद यूजर्स बेहतर नेटवर्क और 5G सेवाओं की ओर शिफ्ट होते दिख रहे हैं।

क्या कहते हैं यह आँकड़े?

टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके बावजूद Airtel और Jio ने अपने नेटवर्क और सर्विस क्वालिटी के दम पर नए यूजर्स को आकर्षित किया है। दूसरी ओर, BSNL और Vi के सामने नेटवर्क विस्तार और प्रतिस्पर्धा बड़ी चुनौती बनती जा रही है। आने वाले महीनों में 5G बढ़ाने और नए प्लान्स की रणनीति से तस्वीर बदल सकती है।

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स की तुलना, जानें किसे खरीदने में है फायदा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :