आईडिया ने पेश किया Rs. 93 कीमत का नया प्लान, दे रहा है अनलिमिटेड कॉल्स, 1GB डाटा

HIGHLIGHTS

इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिन है. हालाँकि इस ऑफर में कोई SMS सुविधा नहीं मिलती है.

आईडिया सेलुलर ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत Rs. 93 है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो ज्यादा कालिंग करते हैं, लेकिन उनको डाटा की जरुरत काफी कम होती है. 

आईडिया सेलुलर की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, Rs. 93 की कीमत के प्लान के तहत यूजर को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की सुविधा के साथ ही 1GB 3G डाटा भी मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिन है. हालाँकि इस ऑफर में कोई SMS सुविधा नहीं मिलती है. 

इस प्लान के तहत रोजाना सिर्फ 250 मिनट्स कॉल्स की सुविधा मिलती है, जो की एक हफ्ते के लिए 1000 मिनट्स है. इसके बाद कॉल्स के लिए 1 पैसे प्रतिसेकंड भुगतान करना होगा.

सोर्स

Connect On :