airtel
Airtel देश का एक बड़ा और जाना माना Telecom Mobile Network Provider है। कंपनी की ओर से देश में Prepaid और Postpaid दोनों ही तरह के कनेक्शन दिए जाते हैं। हालांकि हम जानते है कि Postpaid Plans में ग्राहकों को ज्यादा लाभ मिलते हैं, लेकिन ये प्लांस हमारी जेब पर कुछ ज्यादा ही असर डालते है।
एक समय होता है जब कोई भी व्यक्ति Postpaid Connection का वहन कर सकता है, हालांकि कई बार लोग सोचते हैं कि यह तो काफी महंगा पड़ रहा है, ऐसे में चलो अब prepaid connection की ओर चला जाए। अब अगर आप भी अपने Postpaid Airtel Connection से Airtel Prepaid Connection में जाना चाहते हैं तो आपको क्या करना है आइए जानते हैं।
असल में कथित तौर पर इस समय ऐसा कहा जा रहा है कि Airtel Thanks App में एक नया ही ऑप्शन दिखाई देने लगा है। इस ऑप्शन की मदद से बेहद ही आसानी आप Postpaid Connection से Prepaid Connection में migrate कर सकते हैं। इस ऑप्शन के देने के बाद कुछ ही समय में इसे हटा भी लिया गया है। हालांकि इसका कारण शायद ही पता चलने वाला है, लेकीन अब ये ऑप्शन यहाँ नहीं है।
अब अगर आप अपने Postpaid Connection को Prepaid Connection में Migrate करना चाहते हैं तो आपको एक फिज़िकल स्टोर पर जाना होगा, आइए जानते है कि आखिर आपको क्या क्या करना पड़ने वाला है।
अगर आप अपने Postpaid Connection/number को Airtel Prepaid Connection/Number में बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या क्या करना पड़ सकता है।
आपको बता देते है कि जब भी आप अपने Postpaid Connection से Prepaid Connection में जाते हैं तो आपके सभी बेनेफिट के अलावा आपका सभी डेटा रोलओवर भी समाप्त हो जाता है। हालांकि आप #141# पर कॉल करके अपने टॉकटाइम को ट्रांसफर कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको सभी डिटेल्स समझ आ जाने वाली हैं और आप Share Talk Time का चुनाव करके अपने बचे हुए टॉकटाइम को ट्रांसफर कर सकते हैं।