eSIM
eSIM लेटेस्ट सिम कार्ड तकनीक है जिसकी मदद से आप फिजिकल सिम कार्ड के बिना ही मोबाइल नेटवर्क को एक्सेस कर पाते हैं। एप्पल के आईफोन जैसे कुछ नए फोन्स फिजिकल सिम के साथ eSIM फीचर ऑफर करते हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपको अपना स्मार्टफोन बदलना पड़े और दूसरा फोन eSIM को सपोर्ट न करता हो? क्या ऐसे में आप अपनी eSIM को एक फिजिकल सिम में बदल सकते हैं? आज हम इसी बारे में बात करने वाले हैं। आइए देखते हैं।
आसान शब्दों में कहें तो eSIM एक सिम कार्ड का ही दूसरा रूप है जो सीधे एक डिवाइस में एम्बेड हो जाता है। यह हमेशा के लिए आपके डिवाइस से अटैच हो जाता है और आपको इसे बस अपने सर्विस प्रोवाइडर की मदद से चलाना होता है।
यह भी पढ़ें: Redmi का दबदबा खत्म करने आ रही ब्रांड न्यू Realme Note Series! इस दिन हो सकती है लॉन्चिंग
आपके पास मौजूदा फिजिकल सिम कार्ड को eSIM में बदलने का ऑप्शन होता है, या फिर आप सीधे eSIM पर एक नया नंबर ले सकते हैं।
Airtel, Vi और Jio eSIM के लिए पॉप्युलर ऑप्शन्स हैं। eSIM प्राप्त करने के लिए इन सभी की एक अलग प्रक्रिया होती है। एयरटेल और जियो के लिए आप घर बैठे इस प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं लेकिन जियो के लिए फिजिकल स्टोर जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं।
अब मुद्दे पर आते हैं। eSIM को एक फिजिकल सिम कार्ड में कैसे बदलना है।
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की तो निकल पड़ी! 40GB डेटा वाले इस रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ी, देखें बेनेफिट
बस इन आसान स्टेप्स की मदद से आप अपनी eSIM को एक फिजिकल सिम कार्ड में बदल सकते हैं।