BSNL cheapest annual recharge plan offer Unlimited calls daily 3GB data for 365 days
BSNL हमेशा से उन यूज़र्स के लिए भरोसेमंद ऑप्शन रहा है जो कम दाम में ज्यादा फायदे लेना चाहते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी समय-समय पर ऐसे स्पेशल ऑफर लॉन्च करती है जो निजी कंपनियों के मुकाबले बेहद किफायती साबित होते हैं। हाल ही में BSNL ने चिल्ड्रन्स डे के मौके पर छात्रों के लिए एक स्पेशल प्लान पेश किया था, जिसमें बिना किसी डेली लिमिट के 100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे जबरदस्त फायदे मुहैया करवाएँ हैं। हालांकि, यह प्लान अब केवल और केवल दो दिनों में समाप्त हो रहा है, इसका मतलब है कि इस रिचार्ज प्लान को खरीदने के लिए आपको एक आखिरी मौका इन दो दिनों में ही मिल रहा है। आइए जानते हैं BSNL के इस 251 रुपये के प्राइस में आने वाले बजट प्लान में ग्राहकों को क्या क्या मिलता है।
BSNL का यह प्लान खासतौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया था। इसकी वैलिडीटी की बात करें तो यह 28 दिनों के लिए मिल रहा था, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग व फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा भी मिलता है। प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका डेटा पैक है, यूज़र्स को कुल 100GB हाई-स्पीड डेटा भी इस प्लान में मिलता है, इसपर कोई भी डेली FUP लिमिट भी नहीं है। यानी आप अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, हर दिन 100 SMS भी इस प्लान में आपको फ्री में मिलते हैं। प्लान की कीमत को देखते हुए यह छात्रों और भारी डेटा यूज़ करने वालों के लिए काफी किफायती ऑप्शन है। इस प्लान के डेली खर्च को देखते हैं तो यह केवल 9 रुपये के आसपास ही मिलता है।
BSNL ने साफ कर दिया है कि यह 251 रुपये के प्राइस वाला स्पेशल लर्नर्स प्लान सीमित समय के लिए है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूज़र्स को 13 दिसंबर 2025 से पहले रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद यह प्लान उपलब्ध नहीं रहेगा।
जो यूज़र्स लंबी वैलिडीटी के साथ आने वाले प्लान को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए BSNL का 2,399 रुपये के प्राइस वाला सालाना रिचार्ज प्लान बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा, और 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इतने कम दाम में BSNL का यह 1-साल वाला प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है।
ग्राहकों की भारी मांग पर BSNL ने फिर से अपना लोकप्रिय 1 रुपये Freedom Plan लॉन्च किया है। इस प्लान में सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों के लिए फ्री कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। देश में ऐसा यूनिक ऑफर किसी भी प्राइवेट कंपनी के पास नहीं है।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 को लेकर सामने आया बड़ा ऑफिशियल अपडेट, जानिए कब आ रही सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म