BSNL
भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL के पास बहुत से पॉकेट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान्स हैं. आज यहाँ आप BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में जानने वाले हैं जो 249 रुपये के प्राइस में उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो ज्यादा ट्रेवल करना पसंद करते हैं और इस समय दौरान जिन्हें सबसे ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. BSNL के इस प्लान की घोषणा BSNL की और से X Platform के माध्यम से की गई है. यह प्लान 45 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, इसके अलावा इसमें आपको Unlimited Calling का लाभ भी मिलता है. प्लान 2GB डेली डेटा भी प्रदान करता है. इसके अलावा आपको डेली बेसिस पर इस प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं.
यहाँ आप X Platform पर किये गए पोस्ट को देख सकते हैं, इसमें प्लान की सभी जानकारी दे दी है:
BSNL के द्वारा पेश किये गए प्लान के डिटेल्स वैसे तो आप X Platform पर देख चुके हैं. हालाँकि, आइये इसके बाद भी कुछ बेनिफिट जान लेते हैं. BSNL के इस प्लान में आपको Unlimited Calling के साथ साथ डेली 2Gबी डेटा का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा प्लान में आपको 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं. हालाँकि, इतना ही नहीं, प्लान में free BiTV का एक्सेस भी दिया जा रहा है. प्लान 45 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. प्लान की कीमत केवल और केवल 249 रुपये है.
BSNL के इस प्लान की बात करें तो इसमें आपको BSNL के BiTV OTT App का एक्सेस मिलता है. यहाँ आपको 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स के साथ साथ अन्य बहुत से OTT कंटेंट का लाभ फ्री में दिया जा रहा है. इसके अलावा बीएसएनएल के यूजर्स को अलग से यह भी फायदा दिया जा रहा है, जिसमें 2G/3G सिम को 4G और 5G सिम में बिना किसी लगत के फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं.
249 रुपये के प्लान के साथ साथ कंपनी ने एक नया स्पेशल यात्रा सिम भी पेश किया है, जो 196 रुपये के प्राइस में मिलता है. हालाँकि, इस ऑफर को केवल और केवल अमरनाथ यात्रियों के लिए पेश किया गया है. इस सिम में आपको 15 दिन की वैलिडिटी ऑफर जी जा रही है. इस सिम के साथ आप दूर रहकर भी अपने परिवार के साथ निरंतर संपर्क में रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नकली ‘परिवहन सॉफ्टवेयर’ से देशभर में हो रही ऑनलाइन ठगी.. हो जाएँ सावधान, लुट न जाए बरसों की कमाई