BSNL 1 Year Plan
अगर आप एक बजट फ़्रेंडली प्लान को खरीदना चाहते हैं लेकिन बेनेफिट के मामले में किसी भी तरह का कोई कोम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते तो आपके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान हैं जो आपको किसी तोहफे से कम नहीं लगने वाला है। हालांकि, जहां भारती एयरटेल के अलावा रिलायंस जियो और Vodafone Idea जैसी कंपनी अपने रिचार्ज प्लांस के दामों को घटा बढ़ा रही हैं। वहाँ, बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों को सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लांस को देना जारी है। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो कम प्राइस में आपको एक से बढ़कर एक बेनेफिट मुहैया करवाने के साथ साथ बहुत से अनसुनी सुविधाएँ भी देता है।
BSNL के 599 रुपये के प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा खर्च न करते हुए सबसे जबरदस्त बेनेफिट का लाभ चाहते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ही यह है कि इसमें आपको कम कीमत में पूरे 70 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। आइए जानते हैं कि इस प्लान में अन्य बेनेफिट क्या मिलते हैं।
अब इस प्लान में आप जानते हैं कि 70 दिनों की वैलिडीटी ऑफर की जा रही है, इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि आप अपनों के साथ एक बार के रिचार्ज में लंबे समय के लिए कनेक्ट रह सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेली डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। अगर आप ज्यादा से ज्यादा स्ट्रीमिंग के साथ साथ ब्राउज़िंग और सोशल मीडिया करते हैं तो आपके लिए इतना डेटा काफी रहने वाला है।
हालांकि, अगर आप इंटरनेट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और इसकि पूरी पूरी खपत भी कर लेते हैं तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड घट जाने वाली और उसके ऊपर से आपको 100 SMS प्रति दिन के हिसाब मिलने वाले हैं। ऐसे में आपकी बातें किसी भी तरह से रुकने वाली नहीं हैं।
अगर इस प्लान को देखा जाए तो इसमें दिन का खर्च केवल और केवल 8.55 रुपये के आसपास का है। इस प्राइस में आपको क्या क्या मिल रहा है, यह आप जान ही चुके हैं। अब अगर आप इस प्राइस में सबसे दमदार बेनेफिट के साथ एक प्लान को खरीदना चाहिए तो आपको बीएसएनएल के 599 रुपये के प्लान को इसी समय खरीद लेना चाहिए। यह प्लान आपको कंपनी के रिचार्ज प्लेटफॉर्म के अलावा कई थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी रिचार्ज के लिए मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत धड़ाम, 26 हज़ार से ज्यादा की छूट, तगड़ा कूपन ऑफर