क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited यानी BSNL ने नया ऐड ऑन प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान के जरिए यूजर्स को तीन महीने तक JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इससे यूजर्स जारी T20 World Cup और IPL 2026 के सभी मैच देख सकेंगे. इसके साथ वेब सीरीज, फिल्में और अन्य एंटरटेनमेंट कंटेंट भी स्ट्रीम किया जा सकेगा.
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए इस नए प्लान की जानकारी दी है. 499 रुपये की कीमत वाले इस ऐड ऑन पैक की वैधता 90 दिन यानी तीन महीने है. यूजर्स इसे अपने किसी भी मौजूदा BSNL प्लान के साथ एक्टिवेट कर सकते हैं.
इस प्लान के तहत JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का तीन महीने का एक्सेस मिलेगा. खास बात यह है कि यूजर्स मोबाइल और टीवी दोनों पर एक साथ कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे.
क्रिकेट प्रेमी T20 World Cup और IPL 2026 के सभी मुकाबले JioHotstar पर देख पाएंगे. वहीं SonyLIV पर अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स का भी एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा Zee5 पर वेब सीरीज और फिल्मों की बड़ी लाइब्रेरी उपलब्ध रहेगी.
BSNL लगातार किफायती रिचार्ज प्लान पेश कर रहा है. पिछले महीने कंपनी ने 2,626 रुपये का लंबी वैधता वाला प्लान लॉन्च किया था, जिसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है.
इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोज 2.26GB हाई स्पीड डेटा और रोज 100 फ्री SMS दिए जाते हैं. यह ऑफर 24 फरवरी 2026 तक वैध है, जिससे यूजर्स एक साल तक अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं.
सरकार ने इस साल के बजट में BSNL के नेटवर्क अपग्रेड के लिए करोड़ों रुपये का फंड घोषित किया है. इस राशि का उपयोग कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में किया जाएगा.
पिछले साल नवंबर में BSNL ने देशभर में अपनी 4G सेवाएं शुरू की थीं. कंपनी ने लगभग एक लाख नए 4G और 5G टावर लगाए हैं और अतिरिक्त टावर भी लगाए जा रहे हैं. BSNL का नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित बताया जा रहा है.
कुल मिलाकर, 499 रुपये का यह नया ऐड ऑन प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जो क्रिकेट और डिजिटल एंटरटेनमेंट दोनों का आनंद लेना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम