bsnl Holi special offer extra validity, unlimited calls extra data on Rs 997 Plan
BSNL के पास भले ही 5G और 4G पूरी तरह से ना हो लेकिन कंपनी के पास प्लांस की एक बड़ी रेंज है। कंपनी अपने ग्राहकों को नए नए प्लांस देकर उन्हें रिझाने का काम करती है, इसके अलावा अब कंपनी ने यूजर्स को एक नया ही तोहफा दे ड़िया है। बीएसएनएल की ओर से X Platform पर एक नई जानकारी शेयर की गई है, जिसके अनुसार कंपनी अपने ग्राहकों को 31 मार्च तक अपने यूजर्स को अपने एक सस्ते प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडीटी दे रही है। आइए अब इस घोषणा के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करते हैं, इसके अलावा प्लान के प्राइस और इसके अन्य बेनेफिट आदि भी बताते हैं।
BSNL की पोस्ट को देखा जाए तो इससे यह जानकारी मिलती है कि कंपनी अपने 997 रुपये के प्लान के साथ यह ऑफर दे रही है। इस प्लान में अभी तक के लिए 150 दिन की वैलिडीटी ऑफर की जा रही थी, लेकिन अब इस प्लान में 31 मार्च तक यानि अगर आप इस समय से पहले प्लान को रिचार्ज करते हैं तो आपको 164 दिन की वैलिडीटी मिलने वाली है। इसका मतलब है कि प्लान आपको 14 दिन की वैलिडीटी एक्स्ट्रा और फ्री दे रहा है। आइए अब इस प्लान के अन्य बेनेफिट आदि भी देखते हैं।
BSNL के 997 रुपये के Prepaid Plan के साथ ग्राहकों को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है, प्लान की वैलिडीटी के बढ़ जाने के बाद अब इस प्लान में 300GB डेटा के स्थान पर ग्राहकों को 328GB डेटा मिलता है। इसके साथ साथ प्लान में आपको डेली 100 SMS का लाभ अलग से दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, बीएसएनएल के इस प्लान में BiTV का एक्सेस भी मिलता है। आइए अब जानते हैं कि यह लाभ आपको कब तक मिलने वाला हिय।
अभी तक के लिए कंपनी से मिल रही जानकारी के अनुसार कंपनी अपने इस प्लान में यह वैलिडीटी 31 मार्च तक फ्री में देने वाली है। इसके बाद क्या इस ऑफर को बढ़ाया जा सकता है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इतना ही कहा जा सकता है कि यह प्लान वैसे ही चलता रहने वाला है, लेकिन हो सकता है कि कंपनी 31 मार्च के बाद इसमें दिए जा रहे इन बेनेफिट आदि को देना बंद कर दे।
BSNL के पास चाहे 4G और 5G नेटवर्क पूरी तरह से न हो। इसके बाद भी कंपनी अपने बेहतरीन और किफायती रिचार्ज प्लांस के दम पर ग्राहकों को हर समय ही रिझाती है और नए नए ऑफर देकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने की कला भी कंपनी को भली भांति आती है। कंपनी के पास हर श्रेणी में कई रिचार्ज प्लान आपको मिल जाने वाले हैं। फिर चाहे आपको कॉलिंग चाहिए, आपको ज्यादा से ज्यादा डेटा चाहिए, आपको OTT का लाभ चाहिए। कंपनी के पास हर श्रेणी और हर प्राइस पॉइंट में आपको एक प्लान मिल जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: LPG की किल्लत ने बढ़ाई टेंशन? ये बिजली से चलने वाला चूल्हा ख़त्म कर देगा सारा झंझट, कीमत 2000 रुपये से भी कम