BSNL Rs. 1499 Recharge Plan Explained
भारत का सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए एक नया 750 रुपए का प्लान लेकर आया है। यह नया प्लान 6 महीने की वैलीडिटी के साथ आता है। लेकिन यह प्लान हर किसी के लिए नहीं है। यह प्लान टेल्को के केवल GP-2 ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
GP-2 कस्टमर्स वो ग्राहक होते हैं जिन्होंने 7 दिनों से ज्यादा का रिचार्ज नहीं किया है। उन सात दिनों के बाद 165 दिन बीत जाने तक वो यूजर्स GP-2 कस्टमर्स कहलाते हैं। यह 750 रुपए वाला प्लान काफी किफायती है। आइए देखते हैं कि इस प्लान के साथ आपको क्या-क्या बेनेफिट्स मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: AC खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, पूरे साल की टेंशन हो जाएगी छूमंतर
बीएसएनएल का 750 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 1GB डेली डेटा के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी ऑफर करता है। डेली डेटा कंज़्यूम होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। यह प्लान आपको कुल 180GB डेटा ऑफर करेगा।
BSNL रिचार्ज के लिए क्लिक करें!
अन्य प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स के ग्राहकों के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है। प्राइवेट कंपनियों के पास GP-कस्टमर्स जैसी कोई चीज नहीं है। बीएसएनएल के साथ GP कस्टमर बनने का फायदा यह है कि आपको कंपनी की ओर से और भी ज्यादा फायदेमंद ऑफर्स मिलते हैं। बीएसएनएल अपने बिज़नेस को फिर से तेज करने की कोशिश कर रहा है और इसीलिए इस टेल्को ने अपनी कीमतें देश में सबसे सस्ती रखी हैं।
BSNL के पास 6 महीनों की वैलीडिटी वाले और भी रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं। यह कंपनी पूरे भारत में 4G डिप्लॉय करने की कोशिश कर रही है और उम्मीद है कि यह जल्द ही 1 लाख साइट्स में रोल आउट को खत्म करेगा। उसके बाद कंपनी अपना 5G करने की भी तैयारी कर रही है। ऑनलाइन आ रहीं कुछ रिपोर्ट्स से यह सुझाव मिलता है कि बीएसएनएल भारत में 1 लाख साइट्स में 5G SA (स्टैंडअलोन) डिप्लॉय करने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, अभी जान लें कीमत से लेकर डिजाइन, कैमरा और अन्य सभी डिटेल्स