केवल 7 रुपये में 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के अलावा ये वाले बेनेफिट..

हम सभी जानते हैं कि BSNL अपने ग्राहकों को हर समय कुछ ना कुछ नया देने के लिए जाना जाता है। कंपनी के X Account पर आए दिन आपको कोई न कोई नई घोषणा मिल जाने वाली है जो ग्राहकों को कंपनी तोहफे के तौर पर देखी जा सकती है। एक बार फिर कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया ही ऑफर उतारा है। असल में BSNL के लाखों प्रीपेड ग्राहकों के लिए यह तोहफा ही है। कंपनी ने एक ही रिचार्ज में यूजर्स की एक साल की बार बार रिचार्ज की समस्या को दूर कर करने के प्रयास किया है। आइए जानते है कि बीएसएनएल की ओर से किस प्लान को, किस प्राइस में और कौन से बेनेफिट से लैस करके पेश किया है।

BSNL ने उतारा 2799 रुपये वाला दमदार रिचार्ज

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए 2799 रुपये के प्राइस में एक 365 दिन की वैलिडीटी देने वाला प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को डेली 3GB डेटा का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि प्लान को अन्य किन बेनेफिट्स पर खरीदा जा सकता है।

अब जैसा कि आप जानते हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को एक साल की वैलिडीटी मिलती है, इस वैलिडीटी के लिए प्लान में डेली 3GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में SMS (100 डेली) के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसका मतलब है कि यह प्लान अपने आप में एक धांसू प्लान है। इसके बेनेफिट ऐसे हैं कि इन्हें आप पूरे साल लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी खत्म नहीं कर पाएंगे।

दिन का कितना खर्च आता है प्लान में?

BSNL का यह प्लान ग्राहकों को 2799 रुपये के प्राइस में मिलता है। इसका मतलब है कि एक दिन में इस प्लान में केवल और केवल 7-8 रुपये के आसपास का खर्च आता है। ऐसा कह सकते हैं कि 7 रुपये के दिन के खर्च पर इस प्लान आपको 3GB डेटा, कॉलिंग और SMS का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा डेटा को सालाना तौर पर देखा जाए तो बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 1095GB कुल डेटा का लाभ मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन रहते हैं और ऑनलाइन ही कई प्रकार के कंटेन्ट का वहन करते हैं।

यह भी पढ़ें: OMG! 200MP+200MP के कैमरा पर लॉन्च होगा वीवो का ये फोन, लिखेगा स्मार्टफोन फोटोग्राफी का नया इतिहास?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :