BSNL ने अपना नया साप्ताहिक प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 27 रूपये रखी गई है। BSNL का यह नया एंट्री-लेवल प्लान 6 अगस्त 2018 से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा, साथ ही यह प्लान भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सभी सर्किल्स में वैध रहेगा, जहां कंपनी ऑपरेट करती है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 300 SMS और 1GB डाटा ऑफर कर रहा है।
यूज़र्स को इन अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स में कोई FUP लिमिट नहीं मिल रही है। हालांकि, यह वॉयस कॉलिंग फीचर मुंबई और दिल्ली सर्किल्स में मान्य नहीं रहेगी।
वॉयस कॉलिंग के अलावा, इस प्लान में यूज़र्स को 1GB 2G/3G डाटा मिल रहा है। BSNL ने अभी अपनी 4G सर्विस लॉन्च नहीं की है जिसके कारण BSNL यूज़र्स को 3G स्पीड पर ही इन्टरनेट का लाभ उठाना होता है। प्लान में यूज़र्स को 300 SMS मिल रहे हैं।