BSNL ने फिर से उड़ाया गर्दा..लौट आया 1 रुपये की SIM वाला ताबड़तोड़ ऑफर, टूट पड़ी जनता!

HIGHLIGHTS

BSNL का फ्रीडम ऑफर लौट आया है।

इस ऑफर में ग्राहकों को 1 रुपये में SIM दिया जाने वाला है।

BSNL का यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए दिया जा रहा है।

BSNL की ओर से एक बार फिर से एक नए रिचार्ज प्लान यानि कंपनी के जाने माने BSNL Freedom Plan को फिर से शुरू किया जा चुका है। इस ऑफर में 1 एक नया सिम 30 दिनों की वैलिडीटी के ग्राहकों को केवल और केवल 1 रुपये के प्राइस में दिया जाता है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को बीएसएनएल की ओर से जरूरी बेनेफिट भी दिए जाते हैं। जैसे इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग के अलावा मैसेजिंग के लिए भी SMS फ्री में मिलते हैं। इतना ही नहीं, यह प्लान मात्र 1 रुपये में आता है, ऐसे में इसकी काफी डिमांड भी है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट कहा जा सकता है जो अपने दूसरे सिम को काम पैसे में सुचारु रूप से चलाना चाहते हैं। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो आपको अभी किसी नजदीकी बीएसएनएल स्टोर के अलावा CSC सेंटर पर जाना चाहिए। यहाँ जाने के बाद आप इस प्लान के लिए मांग कर सकते हैं। यह प्लान इतना दमदार है कि किसी भी निजी कंपनी के रिचार्ज प्लान को कड़ी टक्कर देने का दमखम रखता है।

BSNL के Freedom Plan के बेनेफिट और वैलिडीटी

BSNL के इस प्लान को केवल 1 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, इसके बारे में सभी जानते हैं। इस प्लान में के लिए कब आप एक नए सिम को खरीदते हैं तो आपको 30 दिनों की वैलिडीटी भी मिलती है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, यह कॉलिंग भी लिमिटेड नहीं है, किसी भी अन्य नेटवर्क पर आप इस कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इसका मतलब है कि मात्र एक रुपये के प्राइस में BSNL आपको एक ऐसा प्लान दे रहा है, जो कम से कम 150 रुपये के ऊपर के प्राइस में मिलेगा?

हालांकि, इतने पर ही इस प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं, इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेली देता भी मिलता है। इसका मतलब है कि यह Freedom Plan तो है ही इसके अलावा इसे आप एक दमदार ऑफर भी कह सकते हैं, जो अन्य कोई भी निजी टेलिकॉम कंपनी आपको नहीं देने वाली है। एक चीज का आपको यहाँ खास ख्याल रखना है कि 30 दिन की वैलिडीटी वाले प्लान को आप जिस दिन से इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, उसी समय से नया सिम भी चालू हो जाता है।

कब तक मिलने वाला है 1 रुपये वाला ये खास फ्रीडम बीएसएनएल ऑफर?

अगर आप जानना चाहते हैं कि यह बीएसएनएल प्लान आपको कब तक मिलने वाला है, तो इसकी जानकारी भी हम आपको आगे देने वाले हैं। इसके पहले आइए जानते है कि बीएसएनएल के फ्रीडम प्लान में मिलने वाले बेनेफिट कितने खास हैं, और अन्य कंपनी इस तरह का प्लान 150 रुपये से ऊपर के प्राइस में आपको देने वाली हैं। आइए अब जानते है कि BSNL का यह Freedom Offer आपको किस समय तक मिलने वाला है। इस प्लान का लाभ अगर लेना चाहते हैं तो यह 30 अप्रैल 2026 तक ही आपको मिलने वाला है। इसके बाद हो सकता है कि प्लान को बंद कर दिया जाए। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि इस प्लान की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया जाए।

कैसे मिल सकता है BSNL का 1 रुपये वाला प्लान?

क्या आप भी इस प्लान को 30 अप्रैल से पहले खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको BSNL स्टोर के अलावा CSC सेंटर पर जाना होगा। यहाँ जाने के बाद आपको यह प्लान मिल जाने वाला है। हालांकि, आपको KYC Process को पूरा करना होगा। असल में आपको अगर BSNL का नया सिम और यह प्लान चाहिए तो ऐसा करना जरूरी है। इसके बाद ही सिम चालू होता है। इस प्लान में इसके बाद कॉलिंग, मैसेजिंग के लिए मैसेज और डेटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान अपने आप में एक दमदार प्लान कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G की आ गई इंडिया लॉन्च डेट..मिलेगी चमकदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :