बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 49 रुपये का प्रीपेड प्लान दे रही है। बता दें कि यह कंपनी का कोई नया रिचार्ज प्लान नहीं है, लेकिन कई ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। प्लान की खास बात यह है कि यह बेहद कम कीमत के बावजूद आपको डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स ऑफर करता है। आइए जानते हैं बीएसएनएल के 49 रुपये वाले प्लान के बारे में…!
यह भी पढ़ें: iPhone 14 के लॉन्च के बाद iPhone 13 Pro, iPhone 12 mini हुए बंद, ये है कारण
बीएसएनएल के 49 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 100 मिनट कॉलिंग और 1GB मोबाइल डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है। इसका मतलब है कि आपको इस प्लान के साथ 20 दिनों के लिए यह सुविधा मिल रही है।
अगर आप कम कीमत वाले प्लान की तलाश में हैं तो बीएसएनएल 29 रुपये का रिचार्ज भी ऑफर करता है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है। हालांकि, 29 रुपये में आपको सिर्फ 5 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
यह भी पढ़ें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नई वेब सीरीज
बीएसएनएल का 49 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव होगा जो बहुत कम कॉलिंग और डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान से आप कम कीमत में अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। लेकिन बता दें कि एयरटेल और वीआई पहले 49 रुपये का रिचार्ज ऑफर करते थे, हालांकि इन दोनों ही कंपनियों ने अपने इस प्लान को बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें: A15 Bionic SoC चिपसेट के साथ लॉन्च हुए iPhone 14, iPhone 14 Plus: भारत में ये है कीमत