bsnl bharat connect 26 recharge plan offer unlimited calls daily 2.6gb data for 365 days is valid until 24 Feb
सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने होली से पहले अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए खास फेस्टिव ऑफर पेश कर दिया है। इस नए ऑफर की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक X Account के माध्यम से शेयर भी कर दी है। असल में, कंपनी ने एक 997 रुपये की कीमत वाला नए प्लान लॉन्च कर दिया है, जो 14 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आ रहा हा। हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड टाइम के ही मान्य है। आपको इस होली ऑफर को खत्म होने से पहले ही इसका लाभ लेना होगा। आइए इस होली स्पेशल प्लान के बारे में डीटेल में जानते हैं।
BSNL के 997 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को बीएसएनएल की ओर से दमदार बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इस प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है, इसके अलावा इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, अगर डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इस प्लान में मिलने वाला इंटरनेट खुद बखुद स्लो हो जाता है। इस प्लान की वैलिडीटी को देखते हैं तो यह 150 दिन की है लेकिन इस प्लान में होली ऑफर के तौर पर इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडीटी अलग से दी जा रही है। इसका मतलब है कि प्लान में मिलने वाली वैलिडीटी 164 दिन हो जाती है। आइए अब जानते हैं कि यह ऑफर आपको कब तक मिलने वाला है, कब तक यह ऑफर मान्य है।
BSNL के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको इसमें लंबे समय के लिए सभी जरूरी बेनेफिट/फायदे मिल रहे हैं, ऐसे में आपको इस प्लान के साथ बार बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलती है। आइए अब देखते हैं कि यह प्लान ऑफर होली से पहले कब से शुरू हुआ है और होली के बाद कब तक मिलने वाला है।
BSNL ने साफ किया है कि यह ऑफर ग्राहकों को 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक के बीच में मिलने वाला है। इस दौरान अगर आप इस रिचार्ज प्लान के साथ रे चार्ज करते हैं तो अपको यह सभी सुविधाएँ मिलने वाली हैं। हालांकि, इसके बाद इस प्लान में एक बार फिर से 150 दिन की वैलिडीटी ही मिलने वाली है। इसका मतलब है कि 14 दिन के वैलिडीटी अगर आपको एक्स्ट्रा चाहिए तो आपको इस अवधि के दौरान ही BSNL के इस रिचार्ज प्लान को खरीदना होगा।
अगर आप आँकड़े यानि इस प्लान के गणित को समझते हैं तो जाहिर तौर पर इस प्लान में 150 दिन की वैलिडीटी के स्थान पर इस होली ऑफर के तहत 14 दिनों की वैलिडीटी उसी प्राइस में मिल रही है। हालांकि, अगर आप 14 दिन की वैलिडीटी वाले प्लान को अलग से लेते हैं तो आपको 150 रुपये से ज्यादा अलग से खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन इस ऑफर में आपको होली पर ग्राहकों को कुछ राहत देने के लिए यह सुविधा फ्री में ऑफर की जा रही है। इस ऑफर के साथ जो भी ग्राहक अपने दूसरे यानि सेकन्डेरी सिम को चालू रखना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं, क्योंकि एक बार चार्ज करने के बाद यह प्लान 5 महीने से ज्यादा चलने वाला है। इसी कारण इस ऑफर को वाकई ग्राहकों के लिए फायदेमंद कहा जा सकता है।
BSNL ने इस ऑफर को Rangon ka Celebration, Non-stop Connection टैगलाइन के साथ प्रमोट किया है, और प्लान को इस दौरान बढ़ जाने वाली कॉलिंग और डेटा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया है। यह ऑफर आपके लिए वाकई एक दमदार है। आपको इस ऑफर का लाभ जरूर उठाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: एक ही मोबाइल नंबर से ऑर्डर कर दें पूरी फैमिली का स्मार्ट आधार! घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम