Bharat Sanchar Nigam Limited यानी BSNL ने अपने 485 प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है, जिससे यूजर्स को अब बिना किसी अतिरिक्त कीमत के ज्यादा डेटा मिलेगा. यानी लाखों यूजर्स को इसका जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. आइए आपको डिटेल्स में सारी बात बताते हैं.
कंपनी अब इस प्लान में पहले के 2GB की जगह 2.5GB डेली डेटा दे रही है. यानी हर दिन 0.5GB अतिरिक्त डेटा जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स ज्यादा समय तक इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे. इस प्लान के अन्य फायदे पहले जैसे ही बने हुए हैं. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. प्लान की वैलिडिटी भी 72 दिन की ही है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इस अपडेट की सबसे खास बात यह है कि BSNL ने प्लान की कीमत ₹485 ही रखी है. यानी यूजर्स को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ज्यादा डेटा मिल रहा है. यह बदलाव उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जिनका रोजाना डेटा उपयोग ज्यादा होता है, जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम.
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ा हुआ डेटा एक लिमिटेड-पीरियड ऑफर है. यह सुविधा 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी. जो यूजर्स इस तारीख से पहले इस प्लान से रिचार्ज करेंगे, उन्हें पूरी वैलिडिटी अवधि के दौरान 2.5GB डेली डेटा का लाभ मिलेगा.
इसके साथ ही BSNL अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म BReX chatbot को भी बढ़ावा दे रहा है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं. यह कदम डिजिटल सर्विस को आसान बनाने और यूजर्स को बेहतर अनुभव देने की दिशा में उठाया गया है.
कुल मिलाकर, BSNL का यह कदम यूजर्स को ज्यादा वैल्यू देने की दिशा में है. बिना कीमत बढ़ाए ज्यादा डेटा देना उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट का उपयोग करते हैं.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान