BSNL
अगर आपका पुराना BSNL नंबर काफी समय से बंद पड़ा है और आप उसे कम खर्च में फिर से एक्टिव करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited ने 449 रुपये का ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो खास तौर पर उन यूजर्स के लिए सबसे धमाकेदार कहा जा सकता है, जो सेकेंडरी सिम भी रखते हैं, और इसे केवल और केवल एक्टिव रखना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही ग्राहक हैं तो यह प्लान आपके लिए ही है। आइए इस प्लान के बारे में सभी डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
449 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसका मतलब है कि केवल और केवल 5 रुपये दिन के खर्च पर आप अपने सेकन्डेरी सिम को एक्टिव रख सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जिनका नंबर बैंक, आधार, व्हाट्सऐप या जरूरी कॉल्स के लिए रजिस्टर्ड है लेकिन रोज भारी डेटा की जरूरत नहीं होती।
BSNL के इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। डेटा को देखा जाए तो इस प्लान में कुल 5GB मिलता है, जिसे आप 90 दिनों के भीतर कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है, इसलिए जरूरत के हिसाब से डेटा उपयोग किया जा सकता है।
अक्सर लोग सर्च करते हैं कि 449 बीएसएनएल प्लान क्या है। इसका सीधा जवाब यही है कि यह 90 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड पैक है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और कुल 5GB डेटा शामिल है। यह प्लान मुख्य रूप से नंबर को एक्टिव रखने और कम खर्च में बेसिक सुविधाएं पाने के लिए तैयार किया गया है।
BSNL का 90 दिन वाला प्लान यही 449 रुपये का पैक है। इसमें कॉलिंग और SMS के साथ 5GB डेटा दिया जाता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं लेकिन ज्यादा डेटा उपयोग नहीं करते।
BSNL के पास 84 दिनों की वैलिडिटी वाले भी अलग प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। ये प्लान आम तौर पर ज्यादा डेटा और रोजाना डेटा लिमिट के साथ आते हैं। अगर आप नियमित इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो 84 दिन वाले प्लान आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। लेकिन सिर्फ नंबर चालू रखने और बेसिक कॉलिंग के लिए 90 दिन वाला 449 रुपये प्लान ज्यादा किफायती साबित हो सकता है।
BSNL पिछले कुछ समय से अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटा है। कंपनी देशभर में नए 4G टावर लगा रही है और धीरे-धीरे 5G सर्विस लॉन्च करने की दिशा में भी काम कर रही है। सरकारी सपोर्ट के साथ BSNL अपने नेटवर्क कवरेज को भी बढ़ा रहा है। कंपनी के नेटवर्क पर 9 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स जुड़े हुए हैं और बड़े शहरों में 5G रोलआउट की तैयारी जारी है।
निजी कंपनियों के बढ़ते टैरिफ के बीच BSNL का यह प्लान बजट यूजर्स के लिए राहत की तरह है। खासकर उन लोगों के लिए तो यह बेस्ट है जो एक एक्स्ट्रा सिम रखते हैं, ऐसे में 500 रुपये से कम खर्च पर वह लंबे समय के लिए इस सिम को एक्टिव रख सकते हैं।