इस जानी मानी ब्रॉड्बैन्ड कंपनी की ओर से एक तगड़ा प्लान यूजर्स को दिया जा रहा है।
इस प्लान में Disney+ Hotstar के साथ ही 11 OTT का लाभ मिलता है।
इस प्लान में 550 Live Channels का भी लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है।
best plan to watch online cricket matches
देश की जानी मानी ब्रॉड्बैन्ड प्रदान करने वाली कंपनी Excitel की ओर से Disney+ Hotstar के साथ हाथ मिलाया है। ऐसा इसलिए भी किया गया है, ताकि ग्राहकों को Disney+ Hotstar का एक्सेस फ्री में उपलब्ध कराया जा सके।
इस नई पहल के साथ ही कंपनी अपने नए और वर्तमान ग्राहकों को इस सेवा का लाभ दे रहा है। Excitel ने अपने इस Broadband Plan को मात्र 599 रुपये महीने की दर से पेश किया है। आइए जानते है कि आखिर इस प्लान में ग्राहकों को क्या क्या मिलता है।
Excitel के 599 रुपये के broadband Plan में क्या मिलता है?
Excitel के 599 रुपये की कीमत में आने वाले Broadband Plan में ग्राहकों को 400Mbps की स्पीड मिलती है। इतना ही नहीं, यह प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है।
इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 12 OTT सेवाओं का एक्सेस भी फ्री में मिलता है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar का स्टैन्डर्ड एक्सेस उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि इतना ही नहीं, यह प्लान लगभग 550 Live TV Channels से भी लैस है।
यह प्लान कंपनी के नए और वर्तमान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो आप इसे इसी समय खरीद सकते हैं। आपको बता देते है कि इस प्लान में मिलने वाला लाभ Reliance Jio, Airtel और अन्य किसी भी कंपनी के प्लान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.