Airtel vs VI
अगर आप हर महीने डेटा खत्म होने की टेंशन से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम आने वाली है। Bharti Airtel और Vodafone Idea के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट रिचार्ज प्लांस लेकर आई हैं। जहां ऊपर से देखने में यह ऑफर काफी आकर्षक लगते हैं लेकिन जब पूरे डिटेल्स को देखा जाता है तो तस्वीर साफ होती है। दोनों ही टेलिकॉम कंपनियों ने यह सुविधा मुख्य रूप से 5G नेटवर्क पर उपलब्ध कराई है। यानी अगर आपके पास 5G सपोर्ट वाला फोन है और आपके इलाके में 5G कवरेज मौजूद है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनिंदा सर्कलों में Airtel अपने पोस्टपेड प्लान पर अनलिमिटेड 4G डेटा भी दे रहा है, जबकि Vi का यह ऑफर कुछ खास राज्यों और सर्कलों तक ही लिमिटेड है।
पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत को देखा जाए तो Airtel का बेस प्लान लगभग 449 रुपये के प्राइस से शुरू होकर आपको मिल जाते हैं, जबकि Vi का शुरुआती पोस्टपेड प्लान करीब 451 रुपये के प्राइस में मिलता है। इन प्लान्स में एक कनेक्शन शामिल होता है, लेकिन ज्यादा कीमत वाले फैमिली प्लान में एक से ज्यादा फैमिली मेम्बर्स को जोड़ा जा सकता है।
अब सबसे अहम बात। भले ही इसे अनलिमिटेड कहा जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह बिना लिमिट वाला डेटा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें लगभग 300GB की फेयर यूसेज पॉलिसी लागू होने वाली है। इसका मतलब यह है कि 300GB तक हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा, उसके बाद स्पीड कम की जा सकती है। जिन सर्कलों में 4G अनलिमिटेड ऑफर दिया जा रहा है, वहां भी यही लिमिट लागू हो सकती है।
गांव और छोटे शहरों के यूजर्स के लिए यह ऑफर तब फायदेमंद होगा जब उनके इलाके में स्ट्रॉंग 5G नेटवर्क मौजूद हो। कई जगह अभी 5G नाम मात्र का है, जबकि असली स्पीड 4G जैसी ही मिलती है। ऐसे में पोस्टपेड में शिफ्ट होने से पहले अपने एरिया की नेटवर्क स्टेटस जरूर जांच लें।
यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, ऑनलाइन क्लास या वर्क फ्रॉम होम करते हैं, या फिर रोजाना बड़ी बड़ी फाइल डाउनलोड करते हैं। अगर आपका डेटा इस्तेमाल लिमिटेड है तो आपको इन प्लांस के साथ न जाकर केवल प्रीपेड प्लान वाला ही ऑप्शन चुनना चाहिए। किसी भी नए पोस्टपेड प्लान को खरीदने से पहले नजदीकी स्टोर या कस्टमर केयर से यह जरूर पूछ लें, इसके बाद भी आगे बढ़ें, आपके लिए यह भी जानना बेहद जरूरी है कि आपके सर्कल में यह अनलिमिटेड ऑफर उपलब्ध है या नहीं, और 300GB की लिमिट के बाद क्या शर्तें लागू होंगी।