Airtel ने यूजर्स को दे दी बड़ी खुशखबरी! सभी प्लान के साथ अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, इन यूजर्स को होगा बंपर फायदा

Updated on 20-Feb-2026

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अब यूजर्स को सभी प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. आपको बता दें कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान पर अनलिमिटेड डेटा सुविधा लागू कर दी है. पहले यह सुविधा चुनिंदा सर्किल में ट्रायल के तौर पर दी जा रही थी, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है.

यानी अब भारत के हर टेलीकॉम सर्किल में Airtel पोस्टपेड ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का मकसद प्रीपेड यूजर्स को पोस्टपेड में अपग्रेड करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि औसत राजस्व प्रति यूजर यानी ARPU में बढ़ोतरी हो सके.

449 रुपये से शुरू होते हैं Airtel के पोस्टपेड प्लान

आपको बता दें कि Airtel के पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 449 रुपये प्रति माह से होती है. हालांकि इस कीमत पर 18 प्रतिशत GST अलग से जोड़ा जाएगा, जिससे फाइनल बिल अधिक होगा. कंपनी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दे रही है, लेकिन यह पूरी तरह बिना लिमिट वाला नहीं है. Airtel 30 दिनों के लिए अधिकतम 300GB डेटा तक की सीमा तय करता है. यानी 300GB तक डेटा का उपयोग करने के बाद स्पीड या अन्य शर्तें लागू हो सकती हैं.

Jio और Vi से तुलना

Vodafone Idea भी अपने पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड डेटा की पेशकश कर रहा है, लेकिन वहां भी 28 दिनों के लिए 300GB की सीमा तय है. हालांकि Vi अभी यह सुविधा केवल चुनिंदा सर्किल में दे रहा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में Vi इसे देशभर में लागू कर सकता है.

वहीं Reliance Jio अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड डेटा देता है, जहां किसी तरह की यूजेज लिमिट का जिक्र नहीं किया गया है. इस वजह से Jio की पेशकश इस मामले में ज्यादा आकर्षक मानी जा रही है.

क्यों पोस्टपेड की ओर बढ़ रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर?

टेलीकॉम कंपनियां चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक पोस्टपेड सेवाओं का उपयोग करें. पोस्टपेड यूजर्स आमतौर पर ज्यादा लॉयल माने जाते हैं और अक्सर फैमिली प्लान में अपने परिवार के सदस्यों को भी जोड़ लेते हैं. इससे कंपनियों का ARPU बढ़ता है और ग्राहकों के नेटवर्क बदलने की दर यानी कर्न रेट कम होती है.

कंपनियों के लिए यह संचालन के लिहाज से भी फायदेमंद होता है, क्योंकि पोस्टपेड ग्राहक स्थिर राजस्व देते हैं और बार बार रिचार्ज की जरूरत नहीं होती है. Airtel का यह कदम स्पष्ट रूप से प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने और प्रीपेड से पोस्टपेड माइग्रेशन बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Apple iPhone 16: 2026 में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट? जानें हर फीचर की बारीकी

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :