भारत में टेलिकॉम ऑपरेटर लगातार अपने प्लान्स को बेहतर बनाने और सुधारने के लिए नए प्लान्स पेश कर रहे हैं। हाल ही में रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल ने अपने कई बढ़िया प्लान्स पेश किए हैं और अब एयरटेल ने नया रिचार्ज प्लान पेश किया है जो यूज़र्स को काफी पसंद आ सकता है। नया प्रीपेड प्लान Rs 179 के काम में आता है जिसके साथ ही Rs 2 लाख का बिल्ट-इन लाइफ इंश्योरेंस कवर मिल रहा है।
Airtel का Rs 179 का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है और प्लान में कुल 2GB डाटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 300SMS और Bharti AXA Life Insurance की ओर से 2 लाख रूपये का कवर मिलता है। रिचार्ज प्लान में विंक म्यूज़िक को भी शामिल किया गया है जो फ्री म्यूज़िक डाउनलोड और एयरटेल Xstream ऐप का एक्सेस मिलता है।
एयरटेल का कहना है कि, “यह पैक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन यूज़र्स के काम आएगा और ग्राहकों को इंश्योरेंस की सुविधा देता है।”
यह ध्यान देना होगा कि अगर आप इंश्योरेंस का लाभ उठाना चाहते हैं तो हर महीने इस प्रीपेड प्लान को एक्टिवेट करना होगा। 18 से 54 वर्ष की उम्त्र के व्यक्ति इस इंश्योरेंस कवर के लिए योग्य होंगे। इसके अलावा यूज़र्स को किसी पेपर वर्क या मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं होगी। कम्पनी के मुताबिक इंश्योरेंस के सर्टिफिकेट को डिजिटली प्राप्त किया जा सकता है या फिर रिक्वेस्ट करने पर फिज़िकल कॉपी भी पा सकते हैं।