एयरटेल के Rs. 349 कीमत के ऑफर के तहत यूजर को रोजाना मिलता है 2GB डाटा और अनलिमिटेड कालिंग

HIGHLIGHTS

एयरटेल के इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिन है, और इसके तहत कुल 56GB डाटा मिलता है.

जियो के आने के बाद से अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए बाज़ार में काफी कम्पटीशन बढ़ गया है. हालाँकि अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी जियो को टक्कर देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. ऐसे में आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ऑफर के बारे में बता रहे हैं जो उन यूजर्स के लिए बना है जो रोजाना 1GB से ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं.

बाज़ार में फ़िलहाल 1GB रोजाना डाटा देने वाले कई ऑफर्स मौजूद हैं, लेकिन एयरटेल के यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एयरटेल अपने ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी एक किफायती ऑफर लेकर आया है. 

एयरटेल के इस ऑफर की कीमत Rs. 349 है और इसके तहत यूजर को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कालिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके तहत रोमिंग के दौरान इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स की सुविधा भी फ्री है.साथी ही हर दिन 100SMS भी किये जा सकते हैं. इस ऑफर के तहत रोजाना 2GB डाटा मिलता है.तो यह उन यूजर्स के लिए काफी काम का प्लान है जो रोजाना 1GB से ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं.

Connect On :