Airtel का तगड़ा झटका! अचानक 999 रुपये महंगा हो गया ये प्रीपेड प्लान, इस साल फिर टैरिफ हाइक की आहट, क्या करेंगे यूजर्स

Updated on 05-Feb-2026

साल 2026 में टैरिफ हाइक के संकेत मिलने लगे हैं. इसी कड़ी में Airtel ने अपने कस्टमर्स को तगड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने एक प्लान की कीमत में सीधे 999 रुपये का इजाफा किया है. खासतौर पर Airtel ने अपने विदेश घूमने वाले ग्राहकों को एक जोरदार झटका दिया है. अगर आप अक्सर इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते हैं और Airtel का ‘ग्लोबल पैक’ इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. यह 2026 का पहला बड़ा टैरिफ हाइक है.

2026 का पहला झटका: 4000 से सीधे 4999 रुपये

Airtel ने अपने प्रीपेड ग्लोबल इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक की कीमत 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,999 रुपये कर दी है. यह इंटरनेशनल रोमिंग सेगमेंट में एक उल्लेखनीय टैरिफ वृद्धि है. संशोधित मूल्य लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. यह नए साल, 2026 में भारतीय दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा किया गया पहला टैरिफ हाइक है.

क्या मिलेगा 4,999 रुपये के ग्लोबल पैक में?

यह पैक विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं. इसकी वैलिडिटी 365 दिन (एक साल) की है.

इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स (विदेश में):

  • डेटा: विदेश में उपयोग के लिए 5 GB डेटा.
  • कॉलिंग: 100 मिनट की इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल (भारत और स्थानीय दोनों के लिए).
  • SMS: 100 आउटगोइंग एसएमएस और अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के दौरान फ्री इनकमिंग एसएमएस.

डोमेस्टिक बेनिफिट्स (भारत में): इस पैक की खासियत यह है कि यह भारत में भी काम करता है.

  • डेटा: भारत के भीतर उपयोग के लिए प्रतिदिन 1.5 GB हाई-स्पीड डेटा.
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग.
  • SMS: प्रतिदिन 100 एसएमएस.

नोट: रिचार्ज करते ही इंटरनेशनल रोमिंग पैक अपने आप (Auto-activates) सक्रिय हो जाता है. एक्सपायरी के बाद डेटा, वॉयस और एसएमएस सेवाएं ब्लॉक कर दी जाती हैं.

कीमत बढ़ने की वजह?

Airtel ने मूल्य संशोधन के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, यह बढ़ोतरी दूरसंचार सेवाओं के मॉनिटाइजिंग के व्यापक इंडस्ट्री रुझान के अनुरूप है, जिसमें 5G और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश शामिल है. संशोधित कीमत Airtel के रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर लाइव हो चुकी है.

आपको बता दें कि Airtel ने अप्रैल 2025 में भारतीय दूरसंचार उद्योग में अपनी तरह का पहला ‘अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान’ (जिसे ग्लोबल पैक कहा जाता है) 4,000 रुपये में लॉन्च किया था. इसे भारत और विदेश दोनों जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: रिंकी के प्यार में सचिव जी छोड़ देंगे MBA करना या गांव में कच्चा खा जाएगा बनराकस, जानें कब और कहां देखें

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :