Airtel New Rs 448 Prepaid Recharge Plan
हम देखते आए हैं कि Airtel अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान देने के लिए जाना जाता है। कंपनी इस समय भी अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन ऑफर दे रही है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडीटी मिलती है, यानि ये प्लान 3 महीने के लिए चलता है। आइए जानते है कि यह एयरटेल प्लान किस प्राइस में आता है और इस प्लान में आपको क्या बेनेफिट मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Vi ने उतारा गजब का सस्ता प्लान, Jio-Airtel-BSNL की कर दी बोलती बंद, मिलती है 180 दिन की लंबी वैलिडीटी
Airtel के पास 90 दिन की वैलिडीटी वाला एक दमदार प्लान है, इस प्लान में आपको अन्य बहुत से बेनेफिट मिलते हैं। इस प्लान को कंपनी 929 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आप इस प्लान के बेनेफिट का लाभ 3 महीने के लिए उठा सकते हैं।
Airtel अपने इस प्लान में 100 SMS डेली मिलते हैं। इसके लावा इस प्लान में आपको 1.5GB डेली डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कुल 135GB डेटा मिलता है। आप इस प्लान का इस्तेमाल करते करते इन सभी बेनेफिट का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आपको TV Shows, Movies और Live Channels का लाभ भी मिलता है, हालांकि यह आपको Airtel Xstream Play के माध्यम से मिलने वाला है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अभी हाल ही में TRAI के आदेश के बाद से सभी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से वॉयस ओन्ली प्लांस को लॉन्च किया जा रहा है। यह प्लांस अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS ऑफर करते हैं लेकिन इन रिचार्ज प्लांस में आपको डेटा का लाभ नहीं मिलता है। इन प्लांस को BSNL के साथ साथ Jio-Airtel और Vi भी पेश कर चुका है। आप इन प्लांस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी यहाँ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट आते ही सस्ता हुआ Nothing Phone 2a, अगर खरीदना चाहते हैं तो अभी लग जाएँ लाइन में