5G की रेस में सबसे आगे चल रहे Airtel ने अपने Airtel 5G को अब Pune Airport पर भी शुरू कर दिया है। अब Airtel 5G Pune Lohegaon Airtel पर उपलब्ध हो गया है। Maharashtra में Pune Airport ऐसी पहली जगह है, जहां Airtel ने अपने Airtel 5G को उपलब्ध कराया है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप पुणे एयरपोर्ट से कहीं और जाना चाहते हैं तो तो आप अपने वर्तमान प्लान के साथ ही इस जगह Airtel 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस सेवा को Airport पर लगभग सभी जगह उपलब्ध करा दिया गया है।
एयरटेल ने इस बात को भी सुनिश्चित किया है कि Airtel 4G SIM पर भी एयरटेल 5G का आनंद ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको Airtel की ओर से 5G SIM खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। आप बिना सिम अपग्रेड किए इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले Airtel 5G को Bengluru Airport पर भी उपलब्ध कराया गया था।
यहाँ आपको बता देते है कि Airtel 5G को अब 11 शहरों में उपलब्ध करा दिया गया है, इन शहरों में: पुणे, दिल्ली, मुंबई, चन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू, पानीपत, गुरुग्राम, सिलीगुड़ी, नागपूर आदि शामिल हैं।
अगर आपके शहर में Airtel 5G Plus उपलब्ध है, और आप अभी भी एयरटेल 5G का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बता देते है कि आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप Airtel 5G को अपने फोन में इस्तेमाल कर पाएंगे।