एयरसेल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सबही नेटवर्क्स पर अपने यूजर्स को महज़ Rs. 23 में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का स्पेशल प्लान पेश किया है. आपको बता दें कि अगर आप Rs. 23 का रिचार्ज करते हैं तो एक दिन के लिए सभी नेटवर्क्स पर STD और लोकल अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी लेकिन यह महज़ एक दिन की वैधता के साथ ही आपको मिल रहा है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video
इसके अलावा अगर आप एक दूसरे प्लान के तहत Rs. 348 का रिचार्ज करते हैं तो आपको सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड STD और लोकल कॉल के साथ 500MB का 3G डाटा भी मिलने वाला है. इसके अलावा अगर आपके पास 4G स्मार्टफ़ोन है तो आपको 1.5GB का 3G डाटा पूरे 28 दिन के लिए मिलने वाला है.
एयरसेल के, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अनुपम वासुदेव का कहना है कि, “हम अपने यूजर्स को नया साल का एक बढ़िया तोहफा देना चाहते थे, और इन पैक्स के साथ हमारे यूजर्स को काफी खुशियाँ मिलने वाली हैं.”
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी S8 में मौजूद हो सकती है 5.5-इंच की 4K डिस्प्ले
इसे भी देखें: ब्लैकबेरी ने पेश किया DTEK60, 5.5-इंच QHD डिस्प्ले और एंड्राइड मार्शमैलो से लैस