Ziox Zi5003 स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च, कीमत Rs. 4,990

HIGHLIGHTS

यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है, जिसमें 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और 5-इंच डिस्प्ले से लैस है.

Ziox ने बाज़ार में अपना नया फ़ोन Zi5003 पेश किया है. कंपनी ने भारतीय बाज़ार में इस डिवाइस की कीमत Rs. 4,990 रखी है. यह फ़ोन स्लेट ब्लैक, रोज गोल्ड और रिच ब्लू रंग में सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिलेगी.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Lenovo Vibe K5 Plus Unboxing in Hindi Video

यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है, इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 5-इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 854×480 पिक्सल है. साथ ही यह डिवाइस 512MB की रैम से भी लैस है. फ़ोन में 4GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. स्टोरेज को माइक्रो-SD कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फ़ोन एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

इसके साथ ही यह फ़ोन 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. इसमें 2000mAh की बैटरी भी मौजूद है. इस फ़ोन में जेस्चर कंट्रोल और स्मार्ट वेक जैसे फीचर्स पहले से ही मौजूद हैं. इसमें 21 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है. यह वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPRS और A-GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है.

इसे भी देखें: माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, 2GB रैम से लैस

इसे भी देखें: LeEco Le 2 स्मार्टफ़ोन मिल रहा है Rs. 1 में

Connect On :