Asus Zenfone Max Pro M2 5000mAh बैटरी क्षमता के साथ आएगा। जी हाँ, इस बात की पुष्टि आसुस की तरफ से आधिकारिक तौर पर की जा चुकी है। ASUS Indonesia ने सोशल मीडिया के ज़रिये ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र पोस्ट किया है जिसमें Asus Zenfone Max Pro M2 की बैटरी के बारे में बताया गया है। टीज़र पोस्ट में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि डिवाइस में 5000mAh बैटरी होने का खुलासा किया गया है। आसुस ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह 11 दिसंबर को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है।
https://twitter.com/ASUS_Indonesia/status/1067065332660002818?ref_src=twsrc%5Etfw
हाल ही में आसुस के ZenFone Max Pro M2 की स्पेसिफिकेशन्स वेब पर लीक हुईं थीं। इसके बाद अब इस डिवाइस स्पेसिफिकेशन्स गूगल प्ले कंसोल डिवाइस कैटलॉग के ज़रिये ऑनलाइन लीक हो चुकीं हैं। गूगल की इस लिस्टिंग में डिवाइस के कुछ अहम् स्पेक्स का खुलासा किया गया है। इससे पहले की लीक हुईं खबरों के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4GB of RAM के साथ आता है। वहीं अगर गूगल प्ले कंसोल डिवाइस कैटलॉग से मिली ताज़ा जानकारी की बात करें तो यह डिवाइस 6GB RAM में उपलब्ध हो सकता है।
Asus ZenFone Max Pro M2 रेंडर के मुताबिक इस स्मार्टफोन में एक नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के शानदार डिज़ाइन के साथ आ सकता है। यह नॉच डिस्प्ले स्क्रीन के टॉप पर दिया गया है। आपको बता दें की लीक हुई जानकारी में मोबाइल फ़ोन का नॉच शाओमी के Redmi Note 6 Pro के नॉच की तरह चौड़ा नहीं दिया गया है। इस रेंडर से इस बात की पुष्टि की जा सकता है कि यह डिवाइस 19:9 के आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है।
आसुस के ZenFone Max Pro M2 ZB631KL वैरिएंट में यूज़र्स को 6 इंच का फुल FHD+ रेज़ोल्यूशन डिस्पले मिल सकता है। हालांकि इस बात का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है कि डिस्पले का रेज़ोल्यूशन कितना होगा। ZenFone Max Pro M2 में यूज़र्स को नॉच डिस्पले मिल सकता है। इससे इसमें पिछले वर्ज़न के मुकाबले स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ज़्यादा हो सकता है। वहीं अगर इस मोबाइल फ़ोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो ऐसा दावा किया जा रहा है कि ZB631KL वैरिएंट Octa-core Snapdragon 660 चिपसेट पर काम कर सकता है।
आपको बता दें कि यही प्रोसेसर ZenFone Max Pro M1 में भी इस समय मौजूद है। मेमोरी स्टोरेज के लिए इसमें 4GBRAM और 64/128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 13MP का हो सकता है।