Yu Yunique 2 एंड्राइड नूगा और 13MP कैमरे के साथ लॉन्च

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफ़ोन शैम्पेन गोल्ड और कोल ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा.

Yu Yunique 2 को आज भारत में लॉन्च किया गया है. भारत में इसकी कीमत Rs. 5,999 रखी गई है. यह फ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 27 जुलाई से दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफ़ोन शैम्पेन गोल्ड और कोल ब्लैक रंग में सेल के लिए उपलब्ध होगा.

और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!

इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5-इंच की HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है. यह गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है. इसमें 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह 1.3 क्वाड-कोर MT6737 प्रोसेसर और माली T720 GPU से ही लैस है. 

इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो यह 13MP के रियर कैमरा से लैस है, जो ऑटो फोकस, ज़ूम लेवल: 4, मल्टी शॉट और LED फ़्लैश से लैस है. इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. 

यह फ़ोन एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यह फ़ोन 22 भाषाओँ को सपोर्ट करता है. यह एक डुअल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें 4G VoLTE, माइक्रो USB 2.0, USB होस्ट जैसे फीचर्स से लैस है.

Connect On :