Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi Note 5 डिवाइस, इस बड़ी खासियत के साथ किया जाएगा पेश

Updated on 28-May-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi चीन में 31 मई को अपना एक इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जहां वह अपनी 8वीं सालगिरह स्पेशल Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है।

Xiaomi 31 मई को चीन में अपना एक इवेंट आयोजित करने जा रहा है, और इस इवेंट में कंपनी की ओर से इस बात को जारी कर दिया गया है कि वह अपना Mi 8 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च करने वाला है। हालाँकि कुछ रुमर्स की मानें तो ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी अपने इस इवेंट के कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है।

ऐसा सामने आ चुका है कि इस इवेंट में कंपनी की ओर से उसका Mi Max 3 डिवाइस लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि इस इवेंट में काफी समय से चर्चा में रहे स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 5 को भी लॉन्च कर ही दिया जाये। इस डिवाइस को कुछ समय पहले ही चीनी सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। इस डिवाइस को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि Mi 8 के साथ चीन में इसे भी लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर इस डिवाइस को लॉन्च किया जाता है तो कंपनी की बड़ी स्मार्टफोन श्रेणी में एक और नोट डिवाइस शामिल हो जाएगा। Xiaomi Mi Note 5 स्मार्टफोन Mi Note 3 की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, यह मिड-रेंज में आने वाले स्मार्टफोंस हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi 7 डिवाइस को कंपनी की ओर से स्किप किया जा रहा है। इसे देखकर इसमें आशचर्य की थोड़ी भी बात नहीं है कि कंपनी अपने Note 4 डिवाइस को भी स्किप कर दे।

इसके अलावा ऐसा भी सामने आता रहा है कि 4 नंबर को चीन में अशुभ माना जाता है। इसे देखकर यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है कि Xiaomi सीधे ही अपने Mi Note 5 डिवाइस को लॉन्च करे। 

Xiaomi Mi Note 5 डिवाइस को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार डिवाइस को 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक फुल स्क्रीन 2.0 डिजाईन से लैस होगी। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 चिपसेट देखने को मिल सकता है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी हो सकती है।

फोन को 43LTE बैंड्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके साथ ही इसमें 4-एक्सिस ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन भी मौजूद होगा। हालाँकि आपको यह भी बता दें कि इसके कैमरा के बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। इस डिवाइस की कीमत को लेकर तो इसके लॉन्च तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे RMB 2299 यानी लगभग Rs 24,183 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

वाया:

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :