केवल एक महीने में बिके Redmi Note 7 सीरीज़ के 1 मिलियन से अधिक यूनिट्स

Updated on 12-Apr-2019

Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज़ के भारत में लॉन्च के बाद से अब तक एक मिलियन से अधिक यूनिट्स सेल किए जा चुके हैं। एक अलग ब्रांड बनने के बाद यह Redmi के लिए पहली अच्छी ख़बर है। चीन में पिछले महीने Redmi Note 7 की एक महीने में एक मिलियन से अधिक सेल हुई थी। शाओमी ने ट्विटर के ज़रिए इसकी घोषणा की है।

Redmi Note 7 इस समय बाज़ार में काफी लोकप्रिय डिवाइस है और यूज़र्स द्वारा भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। Redmi Note 7 Pro में 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह एक डॉट नौच डिस्प्ल है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिवाइस रिफ्लेक्टिव ग्लास डिज़ाइन के साथ आया है।

https://twitter.com/RedmiIndia/status/1115942385186267136?ref_src=twsrc%5Etfw

Redmi Note 7 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4 (18W) सपोर्ट करती है और Redmi सीरीज़ के किसी फोन में पहली बार क्विक चार्ज 4 को एड किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है। 

Note 7 Pro की ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 48+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 सेंसर है और इसका  अपर्चर f/1.79 है, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएगा। फोन के फ्रंट पर 13mp का AI कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। Redmi Note 7 Pro को Rs 13,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :