Xiaomi Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस को आज एक बार फिर से भारतीय बाजार में सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि अभी पिछले सप्ताह ही इन दोनों ही फोंस की एक सेल हो चुकी है, और आज इनकी एक नई और तीसरी सेल होने जा रही है। आज Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस को दोपहर 12:00PM पर होने वाली सेल में ख़रीदा जा सकता है, आइये जानते हैं इन फोंस के बारे में सबकुछ।
आपको बता देते हैं कि आज Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस की सेल जो होने जा रही है, यह सेल अमेज़न इंडिया और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर होने जा रही है। आपको बता देते हैं कि इन फोंस की कीमत के बारे में चर्चा करें तो Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 9,999 है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 128GB मॉडल को आप 6GB रैम के साथ Rs 12,999 में ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसे स्पेस ब्लैक, मूनलाइट वाइट और नेपच्यून ब्लू रंगों में खरीद सकते हैं।
हालाँकि अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस म्नोबिले फोन को आप Rs 14,999 की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 8GB मॉडल के 128GB स्टोरेज मॉडल को आप क्रमश: Rs 15,999 और Rs 17,999 में खरीद सकते हैं। इस मॉडल को आप हालो वाइट, गामा ग्रीन और शैडो ब्लैक रंगों में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Note 8 Pro फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है।