चीन के स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने पुष्टि की है कि Xiaomi Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च नहीं क्या जाएगा। कम्पनी इस स्मार्टफोन को दिलचस्प हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के साथ भारत और चीन में लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi के साउथ एशिया के रीजनल डायरेक्टर John Chen ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से इस बात की पुष्टि की है। बयान में यह भी कहा गया कि इस लिमिटेशन के पीछे का कारण शाओमी की प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी है।
कम्पनी ने करीब एक महीने पहले भारत में अपने Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro डिवाइस को लॉन्च किया था। Redmi Note 7 को भारत में 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है और Note 7 Pro को 48 मेगापिक्सल का सेंसर के साथ लाया गया है लेकिन चीन में दोनों ही फोंस 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ उपलब्ध हैं।
इसी तरह इन फोंस की कैमरा कैपबिलिटी भी अलग-अलग हैं। GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 7 Pro 2160p विडियो शूट कर सकता है जबकि Redmi Note 7 1080p विडियो ही शूट कर सकता है। Redmi Note 7 Pro को स्नैपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया गया है और Note 7 स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ आता है।
शाओमी ने हाल ही में भारत में अपना पहला एंड्राइड गो पॉवर्ड स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत Rs 4,499 रखी गई है। रुमर्स की माने तो कम्पनी अपने Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite डिवाइसेज़ पर भी काम कर रही है जो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Xiaomi ने Weibo पर टीज़ किया नया Mi Mix डिवाइस, हो सकता है Mi Mix 4
Xiaomi Mi Notebook Air का नया वर्जन आज चीन में होगा लॉन्च