Xiaomi ने अभी हाल ही में अपने Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के रेड वैरिएंट की घोषणा की थी। इस घोषणा के साथ ही इस डिवाइस को सेल के लिए भी लाया गया था, और अपनी पहली सेल के लगभग दो दिन बाद ही यह डिवाइस एक बार फिर से सेल के लिए आया है। आपको बता दें कि आप Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के रेड वैरिएंट को आज फ्लिप्कार्ट पर 12:00 बजे होने वाली सेल में मिल जाने वाला है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro Red वैरिएंट की कीमत भी अन्य कलर वैरिएंट के जितनी ही है। आपको बता दें कि इस डिवाइस के 4GB रैम वैरिएंट को Rs 14,999 और 6GB वैरिएंट को Rs 16,999 की कीमत में ले सकते हैं।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro Red वैरिएंट के साथ कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट आदि मिल रहे हैं। अगर आप एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं तो आपको इस डिवाइस के साथ 5 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आप इस डिवाइस को बजाज फिनसर्व के नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ 6 महीने की किश्तों में ले सकते हैं।
डिवाइस के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको अगर बात करें Xiaomi Redmi Note 5 Pro के बारे में तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB की रैम भी मौजूद है।
इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है। इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है। साथ ही यह फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है। इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।